Bageshwar Dham Sanatan Ekta Padyatra : बागेश्वर धाम की पदयात्रा में उतरे CM मोहन यादव, जनता के बीच बैठकर खाया प्रसाद – देखें भक्तिमय नज़ारा…

Parivesh
Bageshwar Dham Sanatan Ekta Padyatra

Bageshwar Dham Sanatan Ekta Padyatra : मथुरा, उत्तर प्रदेश : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आयोजित 10 दिवसीय सनातन एकता पदयात्रा आज (रविवार) को अपने अंतिम चरण में वृंदावन की ओर बढ़ रही है। इस धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण अवसर पर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से यात्रा में शामिल हुए, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

Bageshwar Dham Sanatan Ekta Padyatra : मुख्यमंत्री ने निभाई सामाजिक समरसता

पदयात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशेष रूप से श्रद्धालुओं के साथ न केवल भव्य आयोजन में हिस्सा लिया, बल्कि उन्होंने एक अनूठा उदाहरण भी प्रस्तुत किया। उन्होंने जनता के बीच सड़क पर बैठकर सभी उपस्थित लोगों के साथ प्रसाद (भोजन) ग्रहण किया।

READ MORE : SAIL Vacancy : SAIL में इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए बम्पर भर्ती: 124 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर शानदार मौका, सैलरी होगी इतनी….

इस मौके पर धार्मिक अनुशासन और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनकी अटूट श्रद्धा की खुले दिल से सराहना की।

सीएम मोहन यादव का बयान

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की इस ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ में शामिल होने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा:

“सामाजिक समरसता के हर काम का अभिनंदन है। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में शामिल हुआ हूं, उनका अभिनंदन है। सामाजिक समरसता के इस कार्यक्रम में, गोपाल-कृष्ण का भी आशीर्वाद मिलेगा और कोई भी समरसता का कार्यक्रम हो उसमें आनंद आता है।”

READ MORE : Budgam Sadak Hadsa : बडगाम में भीषण सड़क हादसा : डंपर-सूमो टक्कर में 4 लोगों की मौत….

धीरेंद्र शास्त्री की यह पदयात्रा जैत गांव से प्रस्थान कर लगभग 7 किलोमीटर का सफर तय करते हुए पावन नगरी वृंदावन में अपने भव्य समापन की ओर अग्रसर है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *