Raipur Mumbai Flight : मुंबई-रायपुर रूट पर नई उड़ान की सौगात, जानें कब से होगा शुरू…..

Raipur Mumbai Flight : रायपुर। नए साल में राजधानी से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। रायपुर और मुंबई के बीच यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस 1 फरवरी 2025 से चौथी फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यह नई उड़ान दोपहर के स्लॉट में ऑपरेट होगी, जिससे बिजनेस ट्रैवल और मेडिकल यात्रियों को खास राहत मिलने वाली है।

Raipur Mumbai Flight : वर्तमान में इस रूट पर सिर्फ तीन फ्लाइट संचालित हो रही हैं, जिसके कारण अक्सर किराया 10 हजार रुपए से ऊपर पहुंच जाता है। पीक सीजन में यही रेट डेढ़ से दो गुना तक बढ़ जाता है। ऐसे में चौथी उड़ान से किराए में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

READ MORE : Raipur Weather Update : छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रकोप जारी, 17 नवंबर से थोड़ी राहत की उम्मीद…

नया टाइमटेबल क्या रहेगा?
जानकारी के मुताबिक, यह नई फ्लाइट 6E 2283 नवी मुंबई से दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरेगी और 2:35 बजे रायपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में 6E 22844 बनकर 3:05 बजे टेकऑफ करेगी और 5:05 बजे मुंबई लैंड करेगी।

विशेषज्ञों के अनुसार यह समय प्रमुख रूप से व्यापारियों, नौकरीपेशा और स्टूडेंट्स के लिए बेहद फायदेमंद है। रायपुर से दिल्ली के लिए पहले ही 8 उड़ानों का संचालन हो रहा है, ऐसे में मुंबई रूट पर यह चौथा कनेक्शन एयर कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा।

READ MORE : Raipur Crime : रिटायर फूड अफसर संजय दुबे पर रेप, ब्लैकमेलिंग और धमकी का केस दर्ज; पीड़िता ने ₹3 लाख ऐंठने और कई बार रेप का आरोप लगाया

20 नवंबर को मुंबई हवाईअड्डे पर छह घंटे बंद रहेगा रनवे

मानसून के बाद आवश्यक मेंटेनेंस के चलते 20 नवंबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुंबई एयरपोर्ट का रनवे बंद रहेगा। इस दौरान कई उड़ानों को री-शेड्यूल या स्थगित किया जाएगा। रायपुर आने-जाने वाली एक फ्लाइट भी इससे प्रभावित रहेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories