CG NEWS : माकड़ी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर ग्रामीणों ने किया वंदन

Sanjay Sahu

CG NEWS : रोशन सेन / माकड़ी – माकड़ी में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर हल्दी-चावल एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

CG NEWS : कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष महेश नेताम, ग्राम पंचायत माकड़ी की सरपंच रूकमणी पोयाम, ग्राम गायता संतलाल पोयाम, गोंडवाना समन्वयक समिति माकड़ी के संरक्षक घासी राम मरकाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजू ग्वाल , दीपेंद्र नाग (पूर्व मण्डल अध्यक्ष, भाजपा), जिला पंचायत सदस्य भगवती महेश नेताम, धरम सिंह मरकाम, रमेश कुमार नेताम (उपखंड अध्यक्ष माकड़ी), ललित पोयाम, चंदन साहू, मंगतू यादव, राजगोंड समाज के अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

CG NEWS : ग्रामीणों और समाज के लोगों ने बिरसा मुंडा के बलिदान, संघर्ष और उनके प्रेरणादायी आदर्शों को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल पूर्णतः श्रद्धामयी और उत्साहपूर्ण रहा, जिसमें सभी ने जनजातीय गौरव दिवस को सफल और ऐतिहासिक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *