CG NEWS : फरसगांव में जीके टीएमटी और केवी जनरल स्टोर ने ठेकेदारों व राजमिस्त्रियों को उपहार देकर किया सम्मान

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज /कोंडागांव : कोंडागांव के फरसगांव में जीके टीएमटी सरिया कंपनी और केवी जनरल स्टोर के संचालक फिरोज मेमन की ओर से ठेकेदारों और राजमिस्त्रियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

CG NEWS : केवी जनरल स्टोर के संचालक फिरोज मेमन ने बताया कि पिछले वर्ष एक विशेष स्कीम शुरू की गई थी, जिसके अंतर्गत अधिक मात्रा में जीके टीएमटी सरिया खरीदने वाले ठेकेदारों और राजमिस्त्रियों को खरीदी के अनुसार उपहार देने का प्रावधान रखा गया था। 20 बंडल से लेकर 1000 बंडल तक खरीद की श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग उपहार निर्धारित किए गए थे।

 

 

CG NEWS : स्कीम के तहत प्राप्त पॉइंट के आधार पर इलेक्ट्रीक आयरन, डिनर सेट, मिक्सर ग्राइंडर, गैस चूल्हा, होम थिएटर सिस्टम, स्मार्टफोन, सोफा सेट और सबसे अधिक पॉइंट हासिल करने वाले को वॉशिंग मशीन उपहार स्वरूप दी गई। जीके सरिया द्वारा 100 से अधिक ठेकेदारों और राजमिस्त्रियों को सम्मानित किया गया।

 

 

CG NEWS : कार्यक्रम में जीके टीएमटी सरिया कंपनी के छत्तीसगढ़ स्टेट हेड अरुण सिन्हा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। आयोजन में आए सभी अतिथियों के लिए स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की गई।

CG NEWS : फरसगांव राजमिस्त्री संघ के सचिव हेमराज भारद्वाज ने बताया कि केवी जनरल स्टोर के संचालक फिरोज मेमन पिछले तीन वर्षों से ठेकेदारों और राजमिस्त्रियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जो एक सराहनीय पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसा आयोजन हर वर्ष जारी रहेगा, जिससे सभी को प्रोत्साहन और लाभ मिलता रहे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *