CG ACCIDENT : छत्तीसगढ़ में बस के इंतजार में खड़े ग्रामीणों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, एक की मौके पर मौत, मां-बेटी गंभीर रूप से घायल

CG ACCIDENT : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सड़क हादसे का एक दुखद मामला सामने आया है। बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़े कुछ ग्रामीणों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और उसकी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना पेंड्रा-सिवनी मुख्य मार्ग के मझगवां गांव के पास हुई।

CG ACCIDENT : जानकारी के अनुसार, MG Hector कार काफी तेज गति से आ रही थी और चालक नशे की स्थिति में था। नियंत्रण खोने के कारण कार ने ग्रामीणों को टक्कर मार दी और सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर कार चालक को पकड़ा और उसे समझाया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी चालक तथा घायल मां-बेटी को अस्पताल भेजा। गंभीर हालत में महिला और बच्ची को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। पेंड्रा थाना और यातायात पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories