Sehore Thana Mandi : सीहोर थाना मंड़ी की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख की चोरी का खुलासा, 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Sehore Thana Mandi : सीहोर/सुनील शर्मा: सीहोर जिले के थाना मंड़ी पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए ग्राम मुस्कुरा में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 13 लाख रुपये के सोने–चांदी के गहने, नगदी, वाहन और चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी सोनू वर्मा के घर 28–29 जून की रात अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर सोने–चांदी के जेवरात एवं ₹30,000 नकद चोरी कर लिए थे। मामले में अपराध क्रमांक 238/25 अन्तर्गत धारा 305, 331(4) B.N.S. के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

Read More : शाजापुर में बाल मेले के साथ मनाया गया पं. नेहरू का जन्मदिन, छात्र-छात्राओं ने लगाई 20 से अधिक स्टॉल

Sehore Thana Mandi : तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर से मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर थाना मंड़ी पुलिस टीम ने हुलखेड़ी–बोडा क्षेत्र में दबिश देकर सभी आरोपियों—
बाबूलाल मोगिया, शालू सिसोदिया, कल्लू सिसोदिया, जितेंद्र सांसी, राजकुमार सांसी और अर्जुन उर्फ कालू—को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि थाना मंड़ी की यह कार्यवाही बेहद सराहनीय है और जल्द ही थाना प्रभारी सुनील मेहर एवं उनकी पूरी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। एसपी ने कहा कि पुलिस टीम ने कुशल तकनीकी विश्लेषण व सूझबूझ से काम करते हुए गैंग को पकड़कर बड़ी उपलब्धि अर्जित की है। थाना मंड़ी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *