Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Free Fire में प्यार के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कट्टा...

Free Fire में प्यार के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कट्टा लेकर प्रेमिका से मिलने आया छत्तीसगढ़, सीधे जेल…

0
167

Free Fire : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ लोकप्रिय ऑनलाइन गेम ‘फ्री फायर’ खेलते-खेलते बिहार के एक युवक को कोरबा की एक युवती से प्यार हो गया। अपनी प्रेमिका से मिलने बिहार का यह युवक कोरबा पहुँचा और यहाँ के श्री राम डोमेट्री होटल के रूम नंबर 103 में रुका।

पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस जब अचानक रूटीन जाँच के लिए होटल पहुँची, तो रूम नंबर 103 में रुके युवक को देखकर हैरान रह गई। पुलिस ने युवक राहुल सिंह को पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ा। इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक को भी नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया है।बिहार के ‘भाई’ का Free Fire खेलते छत्तीसगढ़ की लड़की पर आया दिल, कट्टा लेकर मिलने पहुंचा होटल, फिर…

Free Fire : पुलिस द्वारा आरोपी राहुल सिंह से पूछताछ शुरू की गई, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। युवक ने बताया कि कोरबा निवासी एक युवती से उसकी दोस्ती फ्री फायर गेम के माध्यम से हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। वह उसी युवती से मिलने के लिए बिहार से कोरबा आया हुआ था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राहुल सिंह आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ बिहार में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस इस संबंध में बिहार पुलिस से भी संपर्क कर मामले की विस्तृत जाँच कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने इस घटना के बाद होटल संचालकों से अपील की है कि बाहर से आने वाले हर राहगीर और मेहमान की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसा न करने वाले होटल संचालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here