MP NEWS: ससुराल में पहले दिन की रस्में निभाईं, दूसरे दिन प्रेमी संग जेवर पहनकर फरार हुई दुल्हन, देखें वीडियो

0
158
MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS: टीकमगढ़/पलेरा:मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा कस्बे में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। शादी के महज एक दिन बाद दुल्हन बाजार से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई वो भी ससुराल वालों के सामने, सोने-चांदी के जेवरात पहने हुए!

MP NEWS: यह घटना पलेरा थाना क्षेत्र के टोरिया गांव की है। गांव के ही दो दलालों ने 80 हजार रुपये में बलराम कुशवाहा नामक युवक की शादी काजल कुशवाहा (निवासी पचवारा) से 22 मई को करवाई। अगले दिन यानी 23 मई को दुल्हन ससुराल पहुंची और शादी की रस्में निभाई जा रही थीं।

MP NEWS: बताया जा रहा है कि ससुराल पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन ने बाजार जाकर शॉपिंग करने की जिद की। परिवार ने उसकी बात मान ली और उसे बाजार ले जाया गया। दुल्हन उस वक्त पूरी तरह से सोने-चांदी के जेवरात से सजी हुई थी।

 

MP NEWS: जब ससुरालीजन दुकान पर सामान देखने में व्यस्त थे, तभी दुल्हन मौका पाकर अपने पहले प्रेमी के साथ बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, वह आंखों से ओझल हो चुकी थी।

MP NEWS: घटना के बाद दूल्हे के परिवार ने पलेरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुल्हन व उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं क्या यह एक साजिश थी? क्या दलालों ने जानबूझकर यह शादी करवाई थी? फिलहाल, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

 

READ MORE: CG Crime :नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, दो दोस्तों ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, दो आरोपी गिरफ्तार

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here