Al-Falah University : दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर बड़ी कार्रवाई, एआईयू ने सदस्यता रद्द

0
135

Al-Falah University : दिल्ली। दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम सामने आने के बाद अब एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) ने विश्वविद्यालय की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है।

Red Fort blast: Al-Falah University gets NAAC show-cause over 'false' accreditation - The Economic Times

एआईयू ने अपने बयान में कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अल-फलाह यूनिवर्सिटी की स्थिति सही नहीं पाई गई है। ऐसे में विश्वविद्यालय को दी गई एआईयू की सदस्यता रद्द की जाती है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि अब अल-फलाह यूनिवर्सिटी किसी भी गतिविधि में एआईयू का नाम या लोगो इस्तेमाल नहीं कर सकेगी।

Al-Falah University : एआईयू ने यह भी स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय को अपने आधिकारिक पोर्टल और सभी प्रचार सामग्री से एआईयू का लोगो तुरंत हटाना होगा।

बताया जा रहा है कि सोमवार शाम लाल किले के पास कार ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हुई थी, और जांच में अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here