Tikamgarh News : शराब के नशे में गाली-गलौच करना युवक को पड़ा भारी, भीड़ ने की जमकर पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना…

Parivesh
Tikamgarh News

Tikamgarh News : टीकमगढ़ | टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान कस्बे में शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले युवक की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। पूरा मामला बस स्टैंड क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां नशे में धुत एक युवक राहगीरों और स्थानीय लोगों से गाली-गलौच और अभद्रता करने लगा।

Tikamgarh News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक वर्ग विशेष से संबंध रखता है और शराब के नशे में लोगों को अपशब्द कह रहा था। जब उसने हदें पार कीं, तो वहां मौजूद कुछ युवकों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इस बीच पूरे घटनाक्रम का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

READ MORE : Vijaynagar Rape Case : ट्रांसजेंडर के साथ दुष्कर्म : शादी का झांसा देकर ठग लिए 25 लाख, उसके बाद जो हुआ…

सूचना मिलते ही बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया। पुलिस ने शराबी युवक को थाने ले जाकर समझाइश दी और बाद में बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने घटना के वीडियो की भी जांच शुरू कर दी है ताकि झगड़े की असल वजह और शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *