Tuesday, May 12, 2026
34.1 C
Raipur

Chhattisgarh Assembly : राजस्व विभाग की परीक्षा में अनियमितता का मुद्दा, राजेश मूणत ने दागे सवाल, पक्ष-विपक्ष में तीखी नोकझोंक, कांग्रेस का बहिर्गमन

Chhattisgarh Assembly : रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन ही सदन का माहौल गरमा गया। राजस्व निरीक्षक विभागीय भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सवाल-जवाब के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। इससे पहले सदन के पहले दिन दिवंगत राज्यपाल व पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्रवाई को 10 मिनट के लिए स्थगित किया गया।

Chhattisgarh Assembly : प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक राजेश मूणत ने राजस्व विभाग की परीक्षा में अनियमितता का मुद्दा उठाया। इस पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जवाब देते हुए भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी स्वीकार की और बताया कि पाँच सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट में अनियमितताएं प्रमाणित हुई हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) को 40 बिंदुओं पर जांच सौंपी गई है।

Chhattisgarh Assembly : जब मूणत ने गड़बड़ी के लिए पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराया, तो विपक्ष भड़क गया और जोरदार नारेबाजी करने लगा। कांग्रेस विधायकों ने जोर देकर कहा कि परीक्षा तो मौजूदा सरकार में ही जनवरी 2024 में आयोजित हुई थी, ऐसे में पिछली सरकार पर दोषारोपण गलत है।

Chhattisgarh Assembly : भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल उठाया कि EOW जांच के आदेश किसके द्वारा दिए गए? इसके जवाब में मंत्री टंकराम वर्मा ने स्पष्ट किया कि विभाग ने स्वयं जांच का निर्णय लिया। सदन का माहौल तब और गरमा गया जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामले की CBI जांच की मांग की। आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर में कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन किया।

Chhattisgarh Assembly : गौरतलब है कि सितंबर 2023 में इस परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी हुआ था, जनवरी 2024 में परीक्षा आयोजित हुई और फरवरी 2024 में परिणाम घोषित किए गए, इसी बीच राज्य में सरकार बदल चुकी थी। इस पृष्ठभूमि में राजस्व निरीक्षक भर्ती मामला अब छत्तीसगढ़ की राजनीति का एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। मंत्री टंकराम वर्मा ने भरोसा दिलाया कि आगामी विधानसभा सत्र से पहले इस मामले में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

READ MORE: Niwari News :निवाड़ी में उफनते नाले पर जान जोखिम में डाल रहे लोग, दंपति ने बच्चे को गोद में लेकर किया पुल पार, पुलिस की समझाइश भी बेअसर

Share The News

Latest YouTube Videos

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Wedding Scam: लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम ऐसे देते थे वारदात को अंजाम..

Wedding Scam: लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम ऐसे देते थे वारदात को अंजाम..

PM Modi: फिर लगेगा लॉकडाउन? PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाएं..

PM Modi: फिर लगेगा लॉकडाउन? PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाएं..

Latest YouTube Shorts

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

इसी महीने हुआ था एग्जाम,  NEET UG परीक्षा रद्द, CBI करेगी पेपर लीक की जांच

इसी महीने हुआ था एग्जाम, NEET UG परीक्षा रद्द, CBI करेगी पेपर लीक की जांच

क्या माता की प्रतिमा से निकला पसीना नीमच से वायरल हुआ वीडियो

क्या माता की प्रतिमा से निकला पसीना नीमच से वायरल हुआ वीडियो

जलते अंगारों पर 7 फेरे… छत्तीसगढ़ की अनोखी अग्निपरीक्षा शादी!

जलते अंगारों पर 7 फेरे… छत्तीसगढ़ की अनोखी अग्निपरीक्षा शादी!

रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स से 1 करोड़ की चोरी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स से 1 करोड़ की चोरी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories