Gwalior News: दिल्ली ब्लास्ट की आरोपी डॉ. शाहीन को फांसी देने की मांग तेज, 14 नवंबर को ग्वालियर से वृंदावन तक निकलेगी सनातन धर्म यात्रा

0
116
Gwalior News:
Gwalior News:

Gwalior News: ग्वालियर / भूपेन्द्र भदौरिया : दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार की गई डॉ शाहीन की फांसी की मांग अब तेज होने लगी है। ग्वालियर में हिंदू महासभा सहित सकल हिंदू समाज ने आरोपी डॉक्टर शाहीन को फांसी दिए जाने की केंद्र सरकार से मांग की है।

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली में हुआ ब्लास्ट एक सोची समझी आतंकी साजिश थी। षड्यंत्रकारियों ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा निकाली जा रही सनातन हिन्दू एकता पद यात्रा को रोकने का प्रयास इस ब्लास्ट के जरिए किया है। साथ ही इस आतंकी घटना में निर्दोष लोगों की जान ले ली गई है। उसको फांसी की सजा मिलनी चाहिए। जिसकी हिंदू महासभा के साथ ही सकल हिंदू समाज भी मांग कर रहा है।

 

Gwalior News:यही वजह है कि बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पद यात्रा को मजबूती देने ग्वालियर से सनातन धर्म यात्रा वृंदावन तक निकाली जाएगी। आगामी 14 नवंबर को ग्वालियर के महाराज बाड़ा स्थित हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना करने के उपरांत यात्रा का श्रीगणेश होगा, जो सनातन धर्म मंदिर पहुंचेगी, यहां दिल्ली हमले में शहीद हुए मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए शाहीन को फांसी दिए जाने की मांग की जाएगी। इसके बाद यात्रा वृंदावन के लिए रवाना होगी। आपको बता दें कि इस यात्रा में ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य, यादव, जाटव, कुर्मी, प्रजापति सहित सकल हिंदू समाज सनातनी शामिल होंगे। इसके अलावा विशेषकर साधु संतों के साथ ही महंत और राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े समाजसेवी भी यात्रा में शामिल होंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here