Singrauli News : सिंगरौली से कांग्रेस को मिली नई ऊर्जा : रामअशोक शर्मा, सुषमा वर्मा और कृष्णा परिहार को नई जिम्मेदारियां मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Singrauli News : सिंगरौली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी द्वारा जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने के बाद सिंगरौली जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. रामअशोक शर्मा को अनूपपुर जिले का राजनीतिक प्रशिक्षक, श्रीमती सुषमा वर्मा को जबलपुर जिले का राजनीतिक प्रशिक्षक, तथा श्रीमती कृष्णा परिहार को प्रदेश महामंत्री (महिला प्रकोष्ठ) बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

Singrauli News : कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण और मिठाई खिलाकर तीनों नेताओं को बधाई दी और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Singrauli News : इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु शर्मा, पूर्व महापौर रेनू शाह, पूर्व महामंत्री पीसीसी अमित द्विवेदी, किसान प्रकोष्ठ (ग्रामीण) अध्यक्ष अशोक सिंह पैगाम, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक शाह, सूर्यकुमार द्विवेदी, मनोज शाह, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा शाह, देवपति शाह, पार्षद रामगोपाल पाल, उग्रसेन शर्मा**, संजय कुशवाहा, प्रभांशु दुबे, अनुभव पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीनों नेताओं की सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव से आगामी चुनावों में कांग्रेस को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories