Sunday, February 15, 2026
23.1 C
Raipur

CG NEWS : पारिवारिक कलह से व्यथित पत्रकार ने मांगी इच्छा मृत्यु – पत्नी और ससुराल पक्ष पर झूठे आरोपों से फंसाने का गंभीर आरोप, बोले – “न्याय न मिला तो आत्महत्या कर लूंगा”…

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा/सारंगढ़। जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिला कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार पिंगध्वज कुमार खांडेकर ने अपने ऊपर लगे झूठे आरोपों और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर कलेक्टर को इच्छा मृत्यु (Euthanasia) की अनुमति देने का आवेदन दिया है।

पत्रकार पिंगध्वज कुमार (आयु 39 वर्ष), ग्राम हिर्री, तहसील सारंगढ़ निवासी हैं। उन्होंने कलेक्टर को भेजे पत्र में लिखा है कि उनकी शादी करीब 13 वर्ष पहले सांया खांडेकर से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं। मगर विगत कई वर्षों से पारिवारिक संबंधों में दरार इतनी गहरी हो गई है कि अब स्थिति मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना तक पहुंच गई है।

पत्नी और ससुराल पक्ष पर संगीन आरोप : पत्रकार ने अपने आवेदन में लिखा है कि उनकी पत्नी सांया खांडे, ससुर फिरत राम मंवर, सास श्याम बाई मंवर, साला प्रवीण मल्होत्रा (जिला अध्यक्ष, BSP सारंगढ़-बिलाईगढ़), और साली दीपक बघेल ने मिलकर लगातार मानसिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से उन्हें अपमानित करने की साजिश रची है।

उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 8:30 बजे पत्नी ने घर में विवाद किया और चरित्र पर संदेह जताते हुए घर से निकाल दिया। जब वे समझाने गए तो पत्नी ने साथ चलने से इंकार कर दिया। इस दौरान मामूली कहासुनी के बीच उन्होंने उसे मनाने की कोशिश की, पर वह अपने मायके भाग गई।

पत्रकार ने कहा कि अगले दिन पत्नी ने झूठे आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उनके खिलाफ एफआईआर की धमकी दी। यहां तक कि पत्नी की साली दीपक बघेल ने उन्हें धमकी दी – “अगर तुम तलाक के कागज पर साइन नहीं करोगे, तो मैं तुम्हें झूठे केस में फंसा दूंगी।”

“राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर रहे हैं ससुराल वाले” : पत्रकार ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी होने का राजनीतिक दबदबा इस्तेमाल करते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित करने की कोशिश की है।

उन्होंने बताया कि 10 नवंबर 2025 को पत्नी और साली ने मिलकर उनके खिलाफ नया झूठा बयान देकर सारंगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिससे वे मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गए हैं।

टूटे मन से मांगी इच्छा मृत्यु : अपने आवेदन में पिंगध्वज कुमार ने लिखा –

> “मैं बेहद आहत और मानसिक रूप से टूट चुका हूं। यदि मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं सात दिनों के भीतर इच्छा मृत्यु या आत्महत्या के लिए विवश हो जाऊंगा। मेरी मौत की जिम्मेदारी मेरी पत्नी, ससुराल पक्ष और प्रशासन की होगी।”

पत्रकार ने इस आवेदन की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, राज्यपाल और पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ को भेजी है।

पत्रकार संगठनों में आक्रोश, जांच की मांग : इस सनसनीखेज प्रकरण के सामने आने के बाद स्थानीय पत्रकार संगठनों में गहरा आक्रोश है। पत्रकारों ने कहा है कि यदि प्रशासन ने इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की, तो इसे पत्रकारों की आवाज दबाने की कोशिश माना जाएगा।

 

पिंगध्वज कुमार आवेदन

CG NEWS : पत्रकार संघों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि पीड़ित पत्रकार को न्याय मिल सके और पारिवारिक विवाद की आड़ में पत्रकारिता की गरिमा पर हमला न हो।

CG NEWS : सवाल यही -क्या सुनी जाएगी एक पत्रकार की व्यथा? : अब पूरा क्षेत्र इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा में है। हर ओर यही सवाल उठ रहा है कि –
> क्या प्रशासन एक पीड़ित पत्रकार को न्याय देगा, या फिर यह मामला भी “प्रणाली की अनसुनी” का शिकार बन जाएगा?

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds