Health Project : सुकमा में शरीर और भावनाओं के साथ पहल की शुरुआत मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा नया आयाम

VIKASH KHALKHO
Health Project

Health Project : कृष्णा नायक/सुकमा : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में सुकमा जिले में शिक्षा विभाग द्वारा शरीर और भावनाओं के साथ ( बीइंग विथ बॉडी एंड फीलिंग्स ) नामक एक अभिनव मानसिक स्वास्थ्य परियोजना की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच भावनात्मक अभिव्यक्ति, आत्म-जागरूकता और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देना है।

परियोजना के अंतर्गत बुधवार को दो सत्र आयोजित किए गए । जिसमें पहला सत्र कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं के साथ एवं दूसरा सत्र पोर्टाकेबिन विद्यालय बालाटिकरा (छिंदगढ़) में शिक्षकों के साथ हुआ। इन सत्रों का संचालन प्रसिद्ध डांस थेरेपिस्ट सुश्री शेफाली सैनी द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को शरीर और भावनाओं के संबंध को समझने तथा नृत्य और गतिविधियों के माध्यम से आत्म-अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित किया।

READ MORE : CG NEWS : पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की थी आत्महत्या, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Health Project
Health Project

Health Project : आगामी तीन महीनों तक जिले के 10 समूहों के साथ प्रत्येक सप्ताह ऐसे सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयों में एक सुरक्षित, सहयोगी एवं संवेदनशील वातावरण तैयार करने का लक्ष्य है, जहाँ छात्र और शिक्षक अपने मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर सकें। यह परियोजना पीपीआईए फेलो अर्कजा कुठिआला के संयोजन में संचालित की जा रही है।

Health Project
Health Project
Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *