Mauganj Attack Case : जीजा ने घर में घुसकर साले को चाकू से गोदा, हालत गंभीर….

Parivesh
Mauganj Attack Case

Mauganj Attack Case : मऊगंज/रीवा। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक जीजा ने अपने ही साले पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने युवक को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mauganj Attack Case : घर में सो रहे युवक पर किया जानलेवा हमला

पीड़ित युवक का नाम मोहम्मद तैयब बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, आरोपी अबरार मोहम्मद (जो रिश्ते में तैयब का जीजा है) पिछले कई दिनों से लगातार दहेज की मांग कर रहा था और मांग पूरी न होने पर धमकियाँ दे रहा था।

READ MORE : Bhopal School Van Accident : मानसरोवर स्कूल वैन लोडिंग ऑटो से टकराई, 4 बच्चे घायल….

वारदात उस वक्त हुई जब तैयब के परिजन खेत में काम कर रहे थे और वह घर में पलंग पर सो रहा था। आरोपी अबरार मोहम्मद इसी मौके का फायदा उठाकर घर में घुस गया और मोहम्मद तैयब पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे वह खून से लथपथ हो गया।

गंभीर हालत में रीवा रेफर, आरोपी फरार

चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुँचे, लेकिन तब तक आरोपी वहाँ से फरार हो चुका था। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद तैयब को आनन-फानन में इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल (SGMH) में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

READ MORE : Rewa Crime News : जमीन के लिए खून के रिश्ते शर्मसार : छोटे भाई ने लाठियों से किया बड़े भाई पर जानलेवा वार…

मऊगंज पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी अबरार मोहम्मद के खिलाफ जानलेवा हमला और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं और दावा कर रही हैं कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *