Burhanpur Hospital Death Case : बुरहानपुर। हकीमी अस्पताल में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद मंगलवार देर रात हंगामे की स्थिति बन गई। महिला के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर विरोध किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही और एनेस्थीसिया की अधिक डोज़ के चलते महिला की मौत हुई है।
Burhanpur Hospital Death Case : मृतका ग्राम जैनाबाद के भाजपा परिवार से थी, जिसके बाद मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र पाटिल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुँचे और न्याय की मांग की।
READ MORE : Burhanpur Breaking : वध के लिए लाए जा रहे एक दर्जन से अधिक गोवंश पकड़ाए, गो तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी
जानकारी के अनुसार, महिला का गर्भाशय (Uterus) का चौथा ऑपरेशन किया जाना था। परिजनों का कहना है कि एनेस्थीसिया की ओवरडोज़ के बाद महिला को उल्टियां होने लगीं और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने ने कहा कि यह गंभीर लापरवाही का मामला है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, मृतका के परिजन महेश चौहान ने भी अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक रेहाना बोहरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
READ MORE : Burhanpur High Alert : रातभर चला सघन चेकिंग अभियान, कलेक्टर-एएसपी खुद उतरे सड़कों पर….
इधर, मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमित जादौन ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।











