Sunday, August 16, 2026
Home National Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट में नया खुलासा! एक नहीं दो कारों...

Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट में नया खुलासा! एक नहीं दो कारों से आए थे ‘आतंकी’, बेलगाम घूम रही राजधानी में

0
106
delhi blast
delhi blast

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में हाल ही में हुए लालकिले के बम धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। जी हां,आतंकी हमले का खतरा अभी टला नहीं हैं। अभी भी एक संदिग्ध आतंकी दिल्ली में बेलगाम घूम रहा है। ये अहम खुलासा घटनास्थल के पास पार्किंग और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से हुआ है। यहां एक आतंकी लाल रंग की ईको स्पोटर्स कार से घूम रहा है।

हालांकि अभी तक संदिग्ध आतंकी को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। खुलासे के अनुसार, एक संदिग्ध आतंकी राजधानी में बेलगाम घूम रहा है। यह जानकारी घटनास्थल के पास पार्किंग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से सामने आई है।

संदिग्ध कार का विवरण
Delhi Blast सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो, संदिग्ध लाल रंग की ईको स्पोर्टस कार से घूम रहा है। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर दिल्ली का है – DL-10 CK 045। इस घटना ने दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया है। इसके चलते पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। वीवीआईपी क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Read More : Indore Alert Delhi Blast : राजधानी में ब्लास्ट के बाद इंदौर हाई अलर्ट पर, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

जैश-ए-मोहम्मद का फरीदाबाद मोड्यूल
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद का फरीदाबाद मोड्यूल लालकिले के पास धमाके में शामिल था। फरीदाबाद में पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद संदिग्ध आतंकवादी दो कारों से दिल्ली पहुंचे थे। एक कार (हरियाणा नंबर) से लालकिले के सामने बम धमाका किया गया, जबकि दूसरी कार अभी भी दिल्ली में घूम रही है।

दोनों कारों की मूवमेंट और सीसीटीवी फुटेज
Delhi Blast मामले में जांच में सामने आया है कि दोनों कारें बदरपुर बॉर्डर से एक साथ दिल्ली में घुसी थीं और चांदनी चौक पार्किंग में भी एक साथ देखी गई थीं। संदिग्ध ईको स्पोर्टस कार में एक व्यक्ति सवार था और वह आई-20 कार में सवार अन्य संदिग्धों से बातचीत कर रहा था।

Read More : Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट ने बढ़ाई सियासी गर्मी : कांग्रेस का आरोप — “देश की सुरक्षा भगवान भरोसे”

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, लाल किले के पास इस्तेमाल हुई सफेद आई-20 कार को लगभग दस दिन पहले एक पेट्रोल पंप के पास देखा गया था। फुटेज में तीन लोग नजर आ रहे थे – एक ड्राइविंग कर रहा था, जबकि दो अन्य बाद में कार में बैठे।

एजेंसियों की जांच
जांच एजेंसियां इन तीन व्यक्तियों की पहचान करने में लगी हुई हैं। अधिकारी मानते हैं कि उनकी पहचान धमाके की साजिश के अन्य तारों को समझने में अहम साबित होगी। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे दिल्ली में सतर्कता बढ़ा दी है और संदिग्ध को पकड़ने के लिए विभिन्न टीमों को लगाया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here