Dharmendra Health Updates : चल रहीं ‘वीरू’ की सांसें! धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर पर एशा देओल और हेमा मालिनी की चेतावनी

Dharmendra Health Updates/मुंबई: अभिनेता धर्मेंद्र का नाम इन दिनों मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबरें फैल गईं, जिससे उनके प्रशंसक और फैंस चिंतित हो उठे। वहीं अब इस इस मामले पर उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री एशा देओल ने प्रतिक्रिया दी है और स्पष्ट किया कि उनके पिता पूरी तरह जीवित हैं।

एशा देओल ने साझा किया अपडेट

Dharmendra Health Updates एशा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धर्मेंद्र की मौत की खबर को महज अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि पिता की सेहत ठीक है और फैंस तथा मीडिया को झूठी खबरों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही एशा ने उनकी हेल्थ का ताजा अपडेट भी साझा किया।

Read More : Delhi Blast: पुलिस जांच में तेजी, सामने आई संदिग्ध की पहली तस्वीर, जानें अब तक की पूरी जानकारी

देओल परिवार की चिंता और मीडिया को चेतावनी

धर्मेंद्र की सेहत को लेकर लगातार अफवाहें सामने आ रही थीं। पहले खबर आई थी कि वह वेंटिलेटर पर हैं, इसके बाद उनके निधन की खबरें फैल गईं। इस बीच सनी देओल की टीम ने भी पिता की सेहत को लेकर जानकारी साझा की थी।

हेमा मालिनी की मीडिया को चेतावनी
Dharmendra Health Updates धर्मेंद्र की पत्नी और जानी-मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी मीडिया को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “जो हो रहा है वो अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर हो रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता का पूरा सम्मान करें।”

Read More : Dharmendra Health : दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, ICU वेंटिलेटर पर शिफ्ट, अस्पताल में बढ़ी परिवार की हलचल

सोशल मीडिया पर अफवाहें और फैंस की प्रतिक्रिया
धर्मेंद्र की मौत की खबर फैलने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने चिंता और गुस्सा दोनों व्यक्त किए। एशा देओल और हेमा मालिनी की प्रतिक्रिया के बाद फैंस ने भी मीडिया और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ आवाज उठाई।

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर फैली अफवाहें परिवार और फैंस दोनों के लिए चिंता का कारण बनीं। परिवार ने अब यह साफ़ किया है कि अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित और जीवित हैं। इस घटना ने मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर जिम्मेदार रिपोर्टिंग की आवश्यकता को भी उजागर किया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories