Saturday, August 15, 2026
Home National Delhi Delhi Blast : लाल किला मेट्रो स्टेशन विस्फोट : गृह मंत्री अमित...

Delhi Blast : लाल किला मेट्रो स्टेशन विस्फोट : गृह मंत्री अमित शाह ने LNJP अस्पताल का दौरा किया

0
126

Delhi Blast : नई दिल्ली: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। धमाके के तुरंत बाद कार में आग लग गई और आस-पास खड़ी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इलाके को सुरक्षा के मद्देनज़र घेर लिया गया है और जांच जारी है।

Read More : Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट : 10 की मौत, NIA-NSG जांच में जुटी; ‘डॉक्टरों के भेष’ में आतंकी नेटवर्क का खुलासा

गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के तुरंत बाद LNJP अस्पताल का दौरा किया और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि विस्फोट i20 गाड़ी में हुआ था और सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई हैं, जबकि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

Delhi Blast News Live: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास तेज धमाका, 10 की मौत, गृह  मंत्री अमित शाह LNJP अस्पताल पर पहुंचे - blast in car near delhis red fort  vehiclesघटना के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। चांदनी चौक मार्केट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। लाल किला और आसपास के इलाके को भी पुलिस ने पूरी तरह से घेर लिया है।

Read More : Delhi Red Fort Blast : लाल किले के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत और कई घायल; NIA-NSG की टीमें मौके के लिए रवाना, राजधानी में हाई अलर्ट

राजनीतिक दलों ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसे बेहद दुखद बताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने इसे पाकिस्तान की हरकत करार दिया। वहीं, प्रियंका गांधी ने भी मृतकों के प्रति दुख जताया।

घटना के तुरंत बाद दिल्ली के मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी गुजरात से राष्ट्रीय राजधानी लौटे। सुरक्षा एजेंसियां सभी संभावित सुरागों पर नजर बनाए हुए हैं और विस्फोट के पीछे की वजह का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

Share The News
Previous articleActor Prem Chopra : दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती, हालत बिगड़ी
Next articleLaal Kila Blast : अमित शाह बोले : लाल किला धमाके की हर संभावना की जाएगी जांच
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here