Thursday, February 12, 2026
22.1 C
Raipur

Dharmendra Movies : धर्मेंद्र को सुपरस्टार बनाने वाली वो फिल्म जिसने उन्हें बना दिया था ‘ही-मैन’, मानते थे अपनी पहली ‘शोले’

Dharmendra Movies/मुंबई : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने 65 साल के फिल्मी करियर में कई हिट और सदाबाहर फिल्मों में काम किया है। उनके करियर की खास बात यह है कि आज भी वे फिल्मों में खासे सक्रिय हैं और फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बनाए हुए हैं। धर्मेंद्र की फिल्मों में ‘शोले’ सबसे चर्चित और सर्वकालिक ग्रेटेस्ट फिल्म मानी जाती है, लेकिन इसके नौ साल पहले धर्मेंद्र की एक और फिल्म ने उन्हें बड़ी सफलता दिलाई थी,जिसे वे भी अपनी शोले 1 कहते थे।

धर्मेंद्र की पहली बड़ी हिट: ‘फूल और पत्थर’
Dharmendra Movies जानकारी दें कि, धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के साहनेवाल में 8 दिसंबर 1935 को हुआ। 19 साल की उम्र में उनकी शादी प्रकाश कौर से हुई। दिलीप कुमार के बड़े फैन रहे धर्मेंद्र ने हीरो बनने का सपना देखा और इसके लिए पंजाब छोड़कर मुंबई का रुख किया।

Read More : Dharmendra Health Update : धर्मेंद्र ICU वेंटिलेटर पर, टीम ने बताया असली हाल, फैंस के लिए जरुरी जानकारी

शोले के पहले भी शोले!
वहीं मुंबई में संघर्ष के बाद धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से डेब्यू किया। लेकिन उन्हें बड़ी सफलता के लिए 6 साल का इंतजार करना पड़ा। वर्ष 1966 में रिलीज़ हुई ‘फूल और पत्थर’ ने धर्मेंद्र को पहली बार बड़ी पहचान दिलाई। धर्मेंद्र ने इंटरव्यू में बताया कि, “फिल्म खूब चली थी। वो उस वक्त की शोले थी। लोगों ने इसे बेपनाह प्यार दिया।”

जब मिला हीमैन का टैग
Dharmendra Movies जानकारी दें कि, ‘फूल और पत्थर’ से ही धर्मेंद्र को ‘हीमैन’ का टैग मिला था। इस फिल्म में उन्हें पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर शर्टलेस देखा गया और उनका फिजिक व एक्टिंग दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रही। हिंदी सिनेमा के मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने एक रियलिटी शो में खुलासा किया कि इसी फिल्म के बाद धर्मेंद्र को ही-मैन का खिताब मिला।

Read More : Dharmendra Health : दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, ICU वेंटिलेटर पर शिफ्ट, अस्पताल में बढ़ी परिवार की हलचल

सुपरहिट फिल्मों की धरोहर
दोस्तों, धर्मेंद्र की यह फिल्म उनके करियर की पहली बड़ी हिट थी और इसने उन्हें बॉलीवुड का मशहूर अभिनेता बनने में मदद की। इसके बाद धर्मेंद्र ने कई हिट फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम बनाया। आज भी फैंस उन्हें अपने करियर की यादगार फिल्मों के लिए याद करते हैं।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds