Sunday, October 4, 2026
Home Chhattisgarh Pendra Auto Accident : खेलकूद कार्यक्रम में जा रही छात्राओं से भरी...

Pendra Auto Accident : खेलकूद कार्यक्रम में जा रही छात्राओं से भरी ऑटो पलटी, 7 घायल……

Pendra Auto Accident
Pendra Auto Accident

Pendra Auto Accident : गौरेला-पेंड्रा मरवाही | छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में अड़भार मुख्य सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खेलकूद कार्यक्रम में हिस्सा लेने पेंड्रा जा रही छात्राओं से भरी एक तेज रफ्तार ऑटो के पलटने से 6 से 7 स्कूली छात्राएं घायल हो गईं।

Pendra Auto Accident : हादसे का कारण : जानकारी के अनुसार, छात्राओं से भरी ऑटो सड़क पर अचानक एक मवेशी से टकरा गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

घायलों की स्थिति: हादसे में दो छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायल छात्राओं को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

READ MORE : CG News : घरघोड़ा मंडल में सर (एस आई आर) सम्मेलन संपन्न रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया रहे मौजूद

अभिभावकों ने जताई चिंता

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने खेल प्रबंधन की घोर लापरवाही पर गंभीर चिंता जताई है।

चिंता का विषय: अभिभावकों का आरोप है कि खेल आयोजनों के लिए छात्राओं को ऑटो में ठूंस-ठूंस कर लाया जा रहा था, जबकि जिला खेल प्रबंधन की ओर से छात्राओं को ले जाने के लिए कोई समुचित और सुरक्षित वाहन व्यवस्था नहीं की गई थी।

READ MORE : Land For Job Case : बिहार चुनाव के बीच लालू परिवार को राहत! ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में फैसला टला, कब अगली सुनवाई

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना खेल आयोजनों में सुरक्षा मानकों और परिवहन व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here