Thursday, March 26, 2026
36.1 C
Raipur

Politics : फिर विवादों में शशि थरूर, आडवाणी की तारीफ कर बने कांग्रेस के लिए किरकिरी, गांधी परिवार के वंशवाद पर कर चुके करारा प्रहार

नई दिल्ली :कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की राजनीतिक विरासत का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने आडवाणी के 98वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए थरूर ने उन्हें “सच्चा राजनेता” बताया और कहा कि उनकी विनम्रता, ईमानदारी और लोकसेवा के प्रति समर्पण अविस्मरणीय है।

इस बाबत थरूर ने लिखा— “आडवाणी जी का दशकों लंबा सार्वजनिक जीवन किसी एक घटना तक सीमित नहीं किया जा सकता। जैसे नेहरूजी का योगदान सिर्फ 1962 की हार तक सीमित नहीं है और न ही इंदिरा गांधी की विरासत को सिर्फ आपातकाल के आधार पर परिभाषित किया जा सकता है, ठीक वैसे ही आडवाणी जी की भूमिका को एक प्रसंग में बांधना अनुचित है।”

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएँ
आडवाणी की प्रशंसा करते ही थरूर सोशल मीडिया पर आलोचना के घेरे में आ गए। कई विरोधियों ने उन पर आरोप लगाया कि वह आडवाणी की “विभाजनकारी राजनीति” को हल्का दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा— “इस देश में नफरत के बीज बोना लोकसेवा नहीं है।” हालाँकि थरूर अपने रुख पर कायम रहे। उन्होंने कहा कि एक नेता के पूरे जीवन मूल्यांकन के लिए संतुलित दृष्टिकोण जरूरी है।

Read More : CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बिजली बिल पर फिर से राहत की तैयारी, 200 यूनिट तक हाफ बिल का प्रस्ताव भेजा गया मुख्यमंत्री सचिवालय

थरूर की टिप्पणी और कांग्रेस में हलचल
थरूर का बयान ऐसे समय आया है जब वह पहले भी अपनी बेबाक टिप्पणियों से चर्चा में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय लेख में वंशवाद पर भी चोट की थी।

हाल ही में अपने लेख में उन्होंने लिखा था— “भारतीय राजनीति परिवारों की निजी जायदाद नहीं है। वंशवादी राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरा है।” यह टिप्पणी कांग्रेस के भीतर भी हलचल पैदा कर गई थी, क्योंकि पार्टी लंबे समय से नेहरू-गांधी परिवार के नेतृत्व के इर्द-गिर्द केंद्रित रही है।

Read More : Virendra Tomar Arrested : सूदखोर वीरेंद्र तोमर का पुलिस ने निकाला जुलुस…पत्नी ने काटा जमकर बवाल

राजनीतिक गलियारों में चल रही नई बहस

थरूर के आडवाणी संबंधी बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे “परिपक्व राजनैतिक विश्लेषण” बता रहे हैं, जबकि विरोधी इसे “ग़लत समय पर कही गई अप्रत्याशित प्रशंसा” कह रहे हैं।कुल मिलाकर, थरूर के बयान ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों खेमों में चर्चाओं को फिर तेज कर दिया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories