HomeChhattisgarhBlood Donation Program : विहिप-बजरंग दल ने रक्तदान कार्यक्रम कर हुतात्माओं को...

Blood Donation Program : विहिप-बजरंग दल ने रक्तदान कार्यक्रम कर हुतात्माओं को दी श्रद्धांजलि

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Blood Donation Program : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव : महावीर चौक स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यालय में हुतात्मा दिवस पूर्ण श्रद्धा और कारसेवकों के बलिदानो को नमन करते हुए विहिप बजरंगदल के सैकड़ों बजरंगियों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्रीय संयोजक विश्ववर्धन भट्ट जी एवं प्रांत सयोजक शुभम नाग जी एवं प्रांत सहमंत्री नंदूराम साहू तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत एवं परिचय सत्र पूर्ण किया गया,भट्ट जी ने उद्बोधन में कहा कि “हुतात्मा दिवस हमें उन अमर कारसेवकों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने रामजन्भूमि की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देशहित में सेवा, सुरक्षा और संस्कार की भावना से कार्य करें।

प्रांत सयोजक शुभम नाग जी ने संगठन के निर्माण और उसके आयामों की वृहत स्वरूप और कार्यों का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया,इस संगठन में हर एक बजरंगी की भूमिका एवं उसके महत्व से सभी को अवगत कराया। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीद कारसेवकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग जिले सहित प्रखंड एवं खंडों से दायित्ववान बजरंगी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

READ MORE : CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बिजली बिल पर फिर से राहत की तैयारी, 200 यूनिट तक हाफ बिल का प्रस्ताव भेजा गया मुख्यमंत्री सचिवालय

 Blood Donation ProgramBlood Donation Program : जिनमें प्रांत विधि प्रमुख अरुण गुप्ता,विभाग मंत्री अनूप श्रीवास,प्रान्त सुरक्षा प्रमुख प्रिंस जैन,प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख यशपाल साहू, प्रान्त मिलन प्रमुख शुभम कृष्ण महाराज,विभाग सहमंत्री प्रशांत दुबे, बजरंग दल विभाग सहसंयोजक सुनील सेन, विहिप जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्निहोत्री,जिला मंत्री त्रिगुण सदानी, सह मंत्री नवीनअग्रवाल-सुभाष राजपूत,जिला कोषाध्यक्ष लव मिश्रा,बाबाजी मेश्राम,बजरंग दल जिला संयोजक राहुल मिश्रा,जिला सहसंयोजक अंशुल कसार, जिला विद्यार्थी प्रमुख गगन साहू, मातृ शक्ति जिला संयोजिका अंजलि वाडेकर सहित नगर अध्यक्ष शिव वर्मा, योगेश मुदलियार,चंद्रेश जैन,जुगल भाई,अखिलेश गुप्ता, बालमुकुंद तराने,नगर संयोजक मोहित यादव, भोला, शिशिर मिश्रा, राहुल ताम्रकार,शैलेस(गोलू) साहू,शुभम नाविक, प्रणय मुल्लेवार, सोनू परिहार,सारंग ताम्रकार,पार्थ, सुदर्शन साहू, जितेंद्र साहू,गजेंद्र साहू,भावेश,कमल साहू, सोहन साहू के साथ छुरिया,डोंगरगांव, डोंगरगढ़ खैरागढ़ प्रखंड से बड़ी संख्या में बजरंग दल के बजरंगी उपस्थित रहे।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here