Rahul Gandhi : बिहार चुनाव के बीच राहुल का बड़ा दावा- ‘SIR वोट चोरी को छिपाने की व्यवस्था, मेरे पास मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सबूत

Rahul Goshwami
Rahul Gandhi

नई दिल्ली: बिहार चुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि देश में बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में हेराफेरी की जा रही है। राहुल गांधी ने कहा, “यह साफ तौर पर वोट चोरी है। हमारे विश्लेषण के मुताबिक लगभग 25 लाख वोट गायब हुए हैं, यानी 8 में से 1 वोट चोरी हुआ है।”

कई राज्यों में एक जैसी अनियमितताओं का दावा
Rahul Gandhi on SIR राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने हाल ही में हरियाणा के मतदाता डेटा का अध्ययन किया, जहाँ बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने की बात सामने आई। उन्होंने कहा कि उपलब्ध आंकड़ों का गहराई से विश्लेषण करने के बाद ऐसा लगता है कि यही पैटर्न मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी देखा गया है।

राहुल गांधी के अनुसार, यह कोई साधारण गलती नहीं, बल्कि एक सुनियोजित व्यवस्था है। उनका कहना है कि, “यह बीजेपी और चुनाव आयोग द्वारा तैयार किया गया एक सिस्टम है, जिसके जरिए मतदाताओं के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है।”

Read More : Rahul Gandhi statement : मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी का हमला: बोले – बिहार में सत्ता BJP के हाथ, नीतीश सिर्फ चेहरा

SIR को बताया ‘कवर-अप ऑपरेशन’
Rahul Gandhi on SIR 4 नवंबर से चुनाव आयोग ने नौ राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू किया है। राहुल गांधी ने इस पुनरीक्षण प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि SIR के जरिए उन गलतियों पर पर्दा डाला जा रहा है, जिनकी वजह से लाखों लोगों के नाम सूची से हटे हैं। उनका दावा है, “SIR का काम वोट चोरी को छुपाना और इस पूरी व्यवस्था को वैध बनाने का प्रयास करना है।”

लोकतंत्र और संविधान पर हमले की बात दोहराई
राहुल गांधी ने अपने बयान में इसे सिर्फ मतदाता सूची की गड़बड़ी का मुद्दा नहीं बताया, बल्कि लोकतंत्र पर एक व्यापक हमले के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। अंबेडकर जी के बनाए संविधान पर हमला हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं।” उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयों से न केवल विपक्ष बल्कि पूरे देश को नुकसान हो रहा है और इससे “भारत माता को क्षति पहुँच रही है।”

Read More :  Ghantewala sweets : दीपावली पर राहुल गांधी का ‘मिठास मिशन’ — घंटेवाला में सीखी पारंपरिक मिठाई बनाने की कला

जल्द होंगे और खुलासे
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनके पास इस मुद्दे से जुड़े कई दस्तावेज और विस्तृत जानकारियाँ हैं। उन्होंने कहा, “अभी तो हमने थोड़ी-सी जानकारी दिखाई है। हमारे पास काफी विस्तृत डेटा है, जिसे हम समय-समय पर जनता के सामने रखेंगे।”

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *