Chai Wale Baba : राजनांदगांव: डोंगरगढ़ में ‘चाय वाले बाबा’ नरेंद्र नयन शास्त्री की भागवत कथा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

VIKASH KHALKHO

Chai Wale Baba : राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कसारी में इन दिनों धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है, जहां देश के लोकप्रिय धर्मगुरु, भागवत कथा वाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री उर्फ ‘चाय वाले बाबा’ के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। उनकी कथा सुनने और ‘चमत्कार’ का लाभ लेने के लिए दूर-दूर से भक्तों का तांता लगा हुआ है।

Chai Wale Baba : सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक
सीजी डिस्ट्रिक्ट एनबी न्यूज़ के आज के विशेष मेहमान, पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री जी, को उनकी सफलता के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं माना जाता। छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव सिलियारी धाम के एक निर्धन परिवार में जन्मे शास्त्री जी के आज पूरे भारत में करोड़ों फॉलोअर्स और मानने वाले लोग हैं। वे वर्तमान में सिलियारी में मां दुर्गा मंदिर के प्रमुख हैं और सनातन धर्म के एक अग्रणी ध्वजवाहक माने जाते हैं।

Chai Wale Baba : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और महाकुंभ में विशेष आमंत्रण
शास्त्री जी की ख्याति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा, प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में विशेष पूजा के लिए भी उन्हें आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने अपनी कमाई के लाखों रुपए केवल महाकुंभ में आने वाले करोड़ों भक्तों के भंडारे में खर्च कर दिए।

Chai Wale Baba : चावल और लाल फूल से बताते हैं भविष्य
‘चाय वाले बाबा’ की सबसे बड़ी खूबी उनका ज्योतिष ज्ञान है। उनकी प्रसिद्धि का कारण यह है कि वे चावल और लाल फूल को देखकर इंसान के भूत, भविष्य और वर्तमान की अनसुलझी जानकारी का उल्लेख करते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने इसी पद्धति से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह भी तय कर चुके हैं।

निशुल्क कथा और 439 गरीब कन्याओं का विवाह
पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री जी अपने सादे जीवन और निःशुल्क भागवत कथा वाचन के लिए जाने जाते हैं। वे अपनी कथा के माध्यम से जनसेवा और सनातन धर्म के लिए कार्य करते हैं। कथा में जो भी चढ़ावा आता है, उस चढ़ावे को वह निर्धन और गरीब कन्याओं की शादी और निशक्तजनों की सेवा में लगा देते हैं। बताया गया है कि शास्त्री जी के द्वारा अब तक 439 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है, जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य है।

Chai Wale Baba : शास्त्री जी का कथा कहने का अंदाज अत्यंत निराला है; वे हंसते-हंसते भक्तों को भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी से जोड़ देते हैं और जीवन में मनुष्य के कर्मों को सुधारने का संदेश देते हैं। उनके ज्ञान का लाभ गरीब से लेकर धनवान व्यक्ति तक निशुल्क ले रहा है, जिसके चलते उनके भक्तों में सनातन धर्म के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोग भी शामिल हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *