Wednesday, June 10, 2026
40 C
Raipur

Sulakshana Pandit No More : प्रसिद्ध एक्ट्रेस-सिंगर सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की आयु में निधन, छत्तीसगढ़ से था गहरा नाता

Sulakshana Pandit No More/मुंबई: हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और मधुर स्वर वाली गायिका सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की आयु में बीते गुरूवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के नानावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर से फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

रायगढ़ के संगीत परिवार से था गहरा नाता
Sulakshana Pandit No More सुलक्षणा पंडित का जन्म 1954 में एक प्रतिष्ठित संगीत परिवार में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुआ था।उनके पिता प्रताप नरेंद्र पंडित रायगढ़ दरबार के प्रसिद्ध गायक थे। उनके चाचा पंडित जसराज भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज कलाकार थे। उनके भाई जतीन-ललित की जोड़ी बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकारों में गिनी जाती है, जबकि उनकी बहन विजयता पंडित भी जानी-मानी अभिनेत्री रहीं। बचपन से ही संगीत के माहौल में पली-बढ़ीं सुलक्षणा ने महज 9 वर्ष की उम्र में गायिकी की शुरुआत की और 1967 में फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग के जरिए कदम रखा।

Read More : Entertainment : दशहरा धमाका : ‘कांतारा- चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की स्क्रीन शेयर जंग

गायिकी में कमाया नाम

सुलक्षणा पंडित ने 1970 के दशक में कई यादगार गीत गाए। 1975 में आई फिल्म ‘संकल्प’ के गीत ‘तू ही सागर है तू ही किनारा’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनकी आवाज में गहराई, मिठास और भावनाओं की सच्चाई थी, जिसने उन्हें अपने समय की सर्वश्रेष्ठ गायिकाओं में शुमार किया।

अभिनय में भी छोड़ी छाप

Sulakshana Pandit No More सुलक्षणा ने गायिकी के साथ-साथ अभिनय में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने संजीव कुमार, शशि कपूर और जीतेंद्र जैसे सितारों के साथ काम किया। उनकी प्रमुख फिल्में थीं – ‘उलझन’ (1975), ‘संकोच’ (1976) और ‘चेहरे की तलाश’ (1983)। हालांकि उनका फिल्मी करियर छोटा रहा, लेकिन उन्होंने अपनी सादगी और अभिनय कौशल से दर्शकों का दिल जीत लिया।

Read More : Entertainment News : 8 साल पुराने केस में राजकुमार राव ने किया कोर्ट में सरेंडर, शिवसेना की शिकायत पर जारी हुआ था गैर-जमानती वारंट

संजीव कुमार के प्यार में ताउम्र अकेली रहीं सुलक्षणा

सुलक्षणा पंडित ने कभी शादी नहीं की। कहा जाता है कि उनका मन अभिनेता संजीव कुमार से जुड़ा था, लेकिन उनका रिश्ता कभी पूरा नहीं हो सका। संजीव कुमार के निधन के बाद उन्होंने खुद को परिवार और संगीत तक सीमित कर लिया।

फिल्म जगत में शोक की लहर

सुलक्षणा के निधन से फिल्म और संगीत उद्योग ने एक ऐसी प्रतिभा को खो दिया है, जिसने अपनी आवाज और अभिनय से अमिट छाप छोड़ी। उनकी मधुर आवाज और संवेदनशील व्यक्तित्व को भारतीय सिनेमा हमेशा याद रखेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories