CG NEWS : घरघोड़ा नगर का गौरव बन रहा उपेक्षा का शिकार, अमर जवान कारगिल चौक और जयस्तंभ चौराहा बदहाली में

CG NEWS :गौरी शंकर गुप्ता / घरघोड़ा। नगर का ऐतिहासिक और गौरवशाली स्थल अमर जवान कारगिल चौक एवं जयस्तंभ चौराहा आज बदहाली की मार झेल रहा है। यह स्थल, जो कभी शहीदों के सम्मान और नगर की पहचान का प्रतीक था, अब क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा है।

CG NEWS : चौक की दीवारों की टाइलें टूट चुकी हैं, लोहे की रेलिंगें झुक गई हैं और आसपास गंदगी का आलम है। लेकिन अब तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने इस विषय पर संज्ञान नहीं लिया है।

CG NEWS : नागरिकों का कहना है कि शहीदों की स्मृति में बनाए गए इस स्थल की उपेक्षा नगर की अस्मिता से जुड़ा मुद्दा है। लोग चाहते हैं कि प्रशासन जल्द से जल्द अमर जवान कारगिल चौक और जयस्तंभ चौराहा का पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराए, ताकि नगर की गरिमा और शहीदों का सम्मान फिर से बहाल हो सके।

CG NEWS : स्थानीय युवाओं ने भी अपील की है कि नगर परिषद, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन मिलकर इस धरोहर को पुनर्जीवित करने में आगे आएं, ताकि घरघोड़ा नगर का गौरव फिर से चमक सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories