Bihar Assembly Election Voting: छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर 3 बजे तक 53.77% मतदान, बेगूसराय में सबसे ज्यादा वोटिंग, पटना सबसे पीछे

Bihar Assembly Election Voting/पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान फिलहाल जारी है। राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। दोपहर 3 बजे तक कुल 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस बाबत चुनाव आयोग के अनुसार, सबसे अधिक मतदान बेगूसराय में 59.82 प्रतिशत और सबसे कम पटना में 48.69 प्रतिशत हुआ है।

वहीं आज पहले चरण में कई सियासी दिग्गजों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा। इस चरण में राजद नेता तेजस्वी यादव, उनके भाई तेज प्रताप यादव, पूर्व विधायक अनंत सिंह, गायिका और भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर, साथ ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा जैसे दिग्गज मैदान में हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के 16 मंत्री भी इस चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Read More : Bihar Elections 2025 : बिहार में चलेगा मोदी-नीतीश का जादू! ओपिनियन पोल में NDA आगे, जाने क्या होगा INDIA गठबंधन और प्रशांत किशोर का हाल

Bihar Assembly Election Voting : जानकारी दें कि, मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और दोपहर तक कई इलाकों में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में महिलाओं और युवाओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह नजर आया। कुछ जगहों पर ईवीएम की तकनीकी खराबी की शिकायतें आईं, लेकिन चुनाव आयोग की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से जारी रखा।

Read More : Bihar elections : मंत्री राकेश सिंह का भरोसा, मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी बिहार में

सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने सख्त इंतज़ाम किए हैं। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 350 से अधिक कंपनियाँ तैनात की गई हैं। साथ ही ड्रोन से निगरानी और वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Bihar Assembly Election Voting :  हालांकि चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी, जिसके बाद आयोग अंतिम वोटिंग प्रतिशत जारी करेगा।

पहले चरण के नतीजे यह संकेत देंगे कि बिहार की जनता का झुकाव इस बार किस दिशा में है — नीतीश कुमार की जेडीयू-एनडीए सरकार के पक्ष में या तेजस्वी यादव की महागठबंधन ताकतों की ओर। फिलहाल जनता की निगाहें अब 121 सीटों पर डाले गए मतों की गिनती पर टिकी हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories