Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Tikamgarh News : टीकमगढ़ में कानून व्यवस्था पर सवाल: बदमाशों की लगातार...

Tikamgarh News : टीकमगढ़ में कानून व्यवस्था पर सवाल: बदमाशों की लगातार मारपीट से युवक की मौत का आरोप

0
140

Tikamgarh News : संतोष कुशवाहा/टीकमगढ़। टीकमगढ़ जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने के आरोप लग रहे हैं, जहां गुंडे-बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। बीते दिनों शहर के कोट मोहल्ले में एक युवक रजनेश बाल्मीक को आधा दर्जन लोगों ने जबरन सड़क पर रोककर बेरहमी से पीटा था। इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पीड़ित रजनेश बाल्मीक ने इस मारपीट के खिलाफ तुरंत थाना कोतवाली टीकमगढ़ में नामजद बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि इस बात से नाराज बदमाशों ने रजनेश का घर से निकलना दूभर कर दिया। जब भी वह घर से बाहर निकलता, उक्त बदमाश उसकी जमकर पिटाई कर देते थे। बताया जाता है कि ऐसा युवक के साथ तीन से चार बार हुआ, और हर बार पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत कोतवाली टीकमगढ़ में दर्ज कराई।

Tikamgarh News :
शिकायतों के बावजूद कोतवाली पुलिस ने कथित तौर पर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ कोई ठोस या खास कार्यवाही नहीं की। इसका दुःखद परिणाम यह हुआ कि अंततः पीड़ित युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

मृतक के पिता, मोहन लाल बाल्मीक का स्पष्ट कहना है कि उनके बेटे की मौत नामजद युवकों की बेरहमी से की गई मारपीट से आई चोटों के कारण हुई है।

दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि वे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे। एसडीओपी टीकमगढ़ ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार निष्पक्ष कार्यवाही की जाएगी।

Tikamgarh News :
हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में अपराधी मारपीट करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, जिसके कारण कोतवाली पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना ने टीकमगढ़ में कानून-व्यवस्था की स्थिति और पुलिस की जवाबदेही को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता पैदा कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here