Bollywood News : अमिताभ, रजनीकांत और तीनों खान्स से पहले कौन था 1 करोड़ की फीस वसूलने वाला पहला इंडियन एक्टर, नाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

Bollywood News : मुंबई/हैदराबाद. भारतीय सिनेमा आज विश्व पटल पर जिस तरह से मुखरित हो रहा है, वहां तक पहुंचाने में अकेले सिर्फ बॉलीवुड नहीं, बल्कि साउथ का भी बड़ा और जबरदस्त योगदान रहा है। यूँ तो भारतीय सिनेमा में जहां कई एक्टर्स आए और चले गए, लेकिन उनके काम को आज भी खूब याद किया जाता है।

Bollywood News : आज भले ही सिनेमा को देखने और समझने की परिभाषा और व्याकरण बेशक बदली हो, पर कुछ चीजों में बदलाव नहीं हुआ। यूँ तो फिल्म के साथ ही अब सिनेमा के शौक़ीन यह जानने के लिए भी एक्साइटेड रहते हैं कि किस एक्टर को कितनी फीस मिली?

READ MORE : Jabalpur Student Drowning Case : पिकनिक मनाने गईं दो छात्राओं की भदभदा नदी में डूबने से मौत…

किसे मिला पहली बार 1 करोड़
लेकिन आज हम आपको उस भारतीय एक्टर को, जिसे सबसे पहली बार 1 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक मिला था। हालांकि आज शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान… यह तीनों ही ऐसे सुपरस्टार्स के साथ कई दूसरे एक्टर्स भी करोड़ों में फीस चार्ज करते हैं।

लेकिन यह जानना भी रोचक है कि, न ही खान्स और न ही अमिताभ बच्चन और यहां तक ना ही रजनीकांत… लेकिन वो हीरो कौन हैं, जो फिलहाल अब भी लगातार काम कर रहे हैं. जिन्होंने 1992 में ही पहली बार 1 करोड़ फीस वसूल जेब में डाली थी?

मेगास्टार चिरंजीवी पहले करोड़िया सुपरस्टार
हम बात कर रहे हैं भारतीय सिनेमा के दिग्गज मेगास्टार चिरंजीवी का जिनका फिल्मी सफर आज 45 साल का हो चुका है और यह लगातार जारी है। चिरंजीवी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1978 में डेब्यू करके की थी। शुरुआत में उन्होंने एंटी-हीरो और विलेन की भूमिकाएं निभाईं और इन किरदारों के लिए खूब तारीफें भी बटोरीं।

हालांकि, उनके करियर में 1983 का साल टर्निंग पॉइंट बना, जब उनकी फिल्म Khaidi रिलीज हुई। दोस्तों, तब यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु पिक्चर बनी, जिसने मेगास्टार को बतौर लीड एक्टर स्थापित किया। इसके बाद उन्होंने लगातार कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।

लेकिन फिर आया साल 1992 जब चिरंजीवी ने एक ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया जो उन्हें भारतीय सिनेमा में विशिष्ट पहचान दिलाता है। उन्हें फिल्म Aapadbandhavudu के लिए 1.25 करोड़ रुपये फीस मिली थी। इस फीस के साथ, वह एक करोड़ रुपये फीस पाने वाले पहले भारतीय और साउथ एक्टर बन गए थे।

Bihar Chunav : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले, राहुल गांधी फोड़ेंगे हाइड्रोजन बम…

45 साल लंबा करियर और 156 से ज्यादा फिल्में
मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने 45 साल के लंबे करियर में, ने 156 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि अपने बेहतरीन डांस के लिए भी तारीफें और फैन बटोरते रहे हैं।

चिरंजीवी आज भी फिल्मों में लगातार सक्रिय हैं और अगले साल की शुरुआत में उनकी एक बड़ी पिक्चर आने वाली है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं वर्तमान में भी, मेगास्टार चिरंजीवी की फीस में जबरदस्त इजाफा हुआ है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अब एक पिक्चर के लिए 50 से 65 करोड़ रुपये फीस लेते हैं।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपनी आगामी फिल्म विश्वंभरा के लिए 75 करोड़ रुपये की फीस मांगी थी। मेगास्टार चिरंजीवी और नयनतारा की आने वाली फिल्म ‘माना शंकर वर प्रसाद गारू’ आगामी संक्रांति पर रिलीज होगी। फिलहाल, उनके पास 1650 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। वहीं उनके सुपूत्र और मेगा स्टार रामचरन भी फिल्मों में अपनी धाक जमा चुके हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories