Kentucky Plane Crash : केंटकी में बड़ा विमान हादसा, UPS कार्गो प्लेन क्रैश; 4 की मौत, 11 घायल….

Kentucky Plane Crash : केंटकी (अमेरिका)। अमेरिका के केंटकी राज्य के लुइसविले अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक यूपीएस (UPS) MD-11 कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से भीषण हादसा हो गया है। इस दर्दनाक घटना में विमान में सवार तीनों क्रू मेंबर्स सहित 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं।

Kentucky Plane Crash : हादसे के बाद का डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार्गो विमान आसमान में ही ‘आग का गोला’ बन चुका था, जिसके बाद वह हवाई अड्डे के पास क्रैश हो गया।

READ MORE : Virat Kohli Birthday : रिकॉर्ड्स के ‘किंग’ और चेज मास्टर विराट कोहली का आज 37वां बर्थडे, डालें उनके महारिकार्ड्स पर एक नजर

टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ विस्फोट

जानकारी के मुताबिक, UPS फ्लाइट 2976 ने हवाई (Hawaii) के लिए शाम करीब 5 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के महज 15 मिनट बाद (स्थानीय समयानुसार 5:15 बजे) ही यह MD-11 विमान हादसे का शिकार हो गया।

विस्फोट और आग: दुर्घटना के बाद एयरपोर्ट के दक्षिण हिस्से में घना धुआं और आग की लपटें देखी गईं। अधिकारियों ने बताया कि विमान में लगभग 38 हजार गैलन जेट ईंधन था, जिससे क्रैश होते ही बड़ा विस्फोट हुआ और कई किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार छा गया।

लिथियम बैटरी का संदेह: लुईविल पुलिस (LMPD) ने आशंका जताई है कि आग लगने का कारण लिथियम बैटरियां हो सकती हैं, जो अक्सर कार्गो उड़ानों में खतरनाक साबित होती हैं। यह आशंका 2010 में हुए UPS फ्लाइट 6 के हादसे को देखते हुए जताई गई है।

READ MORE : Mirzapur Train Accident : चुनार रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, 5 से ज्यादा लोगों की कटकर मौत…

एयरपोर्ट बंद, पुलिस का ‘घर में रहें’ आदेश

हादसे की भयावहता के चलते, लुइसविले इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सभी एयर ऑपरेशन तत्काल बंद कर दिए हैं। वहीं, लुईविल पुलिस (LMPD) ने एयरपोर्ट से 8 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को घर के अंदर ही रहने का आदेश दिया है।

जांच शुरू: फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने हादसे की जानकारी दी, जिसके तुरंत बाद नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने जांच की जिम्मेदारी संभाल ली है। मलबा हटाकर आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories