Bihar Chunav : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले, राहुल गांधी फोड़ेंगे हाइड्रोजन बम…

Parivesh
Bihar Chunav

Bihar Chunav : पटना/नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यानी 5 नवंबर को राजनीतिक गलियारों में खलबली मचाने की तैयारी में हैं। कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर 12 बजे होने वाली उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर पार्टी ने ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ने का दावा किया है।

Bihar Chunav : कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल्स पर “हाइड्रोजन बम आ रहा है” जैसे पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिससे साफ है कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस महज एक रूटीन इवेंट नहीं होगी।

READ MORE : Bihar Chunav से पहले सियासी उबाल : JDU विधायक विजय सिंह को ‘जान से मारने’ की धमकी…

क्या है ‘हाइड्रोजन बम’ का दावा?

राहुल गांधी ने 1 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को खुली चेतावनी देते हुए कहा था कि वोट चोरी के आरोपों पर वह जल्द ही ‘हाइड्रोजन बम’ छोड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि महादेवनगर के बारे में जो जानकारी सामने आई थी, वह सिर्फ एक ‘एटम बम’ थी।

READ MORE : Bihar NDA Manifesto : NDA का चुनावी बम, 1 करोड़ नौकरी और महिलाओं को ‘करोड़पति’ बनाने का मास्टर प्लान….

माना जा रहा है कि आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह इसी “महादेवनगर” या वोटिंग प्रक्रिया से जुड़े किसी बड़े कथित घोटाले का पर्दाफाश कर सकते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *