Tuesday, October 6, 2026
Home Madhya Pradesh Chhindwara Cough Syrup Case : 24 मासूमों की मौत के मामले में...

Chhindwara Cough Syrup Case : 24 मासूमों की मौत के मामले में फार्मा संचालिका ज्योति सोनी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर, परिजनों ने की फांसी की मांग

Chhindwara Cough Syrup Case
Chhindwara Cough Syrup Case

Chhindwara Cough Syrup Case : छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप से 24 मासूम बच्चों की मौत के दर्दनाक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में न्यू अपना फार्मा की संचालिका और डॉ. प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उन्हें 7 नवंबर 2025 तक तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Chhindwara Cough Syrup Case : जानकारी के मुताबिक, पुलिस रिमांड के दौरान ज्योति सोनी से कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि नकली या जहरीला कफ सिरप कहां से सप्लाई हुआ और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।

READ MORE : Chhindwara Cough Syrup Case : कफ सिरप पीने से फिर 5 माह की बच्ची की मौत….मेडिकल स्टोर सील

इस बीच, कोर्ट परिसर में माहौल भावनात्मक हो गया जब मृतक बच्चों के परिजनों ने ज्योति सोनी को फांसी देने की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। परिजनों का कहना है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई और परिवार ऐसी त्रासदी का शिकार न हो।

पुलिस का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान सभी दस्तावेज, वितरण रिकॉर्ड और सैंपल रिपोर्ट्स की जांच की जाएगी। वहीं, जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here