Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh आशा कार्यकर्ताओं को तीन माह से भुगतान न होने पर शासन प्रशासन...

आशा कार्यकर्ताओं को तीन माह से भुगतान न होने पर शासन प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं
आशा कार्यकर्ताओं

पन्ना /शुभम रिछारिया : जिलेभर की आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि पिछले तीन महीनों से प्रोत्साहन राशि सहित अन्य भुगतान लंबित हैं, जिससे आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे दिन-रात स्वास्थ्य सेवाओं में जुटी रहती हैं, फिर भी विभाग उनकी मेहनत का उचित भुगतान समय पर नहीं करता। उनका कहना है कि रक्षाबंधन और दीपावली जैसे बड़े त्यौहारों पर भी उन्हें भुगतान नहीं मिला।

जिसके कारण इन महिला कार्यकर्ताओं को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि विभागीय अधिकारी समय पर राशि जारी करने के निर्देश तो देते हैं लेकिन बैंक खातों में भुगतान नहीं पहुंचता जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है। आशा कार्यकर्ताओं ने शासन से मांग की है कि प्रोत्साहन राशि स्थाई मानदेय और लंबित भुगतान तत्काल जारी किया जाए ताकि कार्यकर्ताओं को राहत मिल सके। और आशा कार्यकर्ताओं ने यही भी चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र भुगतान संबंधी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here