Khandwa Fake Currency Case : नकली नोट मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय ने मदरसों को घेरा, बोले- बाहर के लोग चला रहे अवैध धंधे, देखें वीडियो…

Parivesh
Khandwa Fake Currency Case

Khandwa Fake Currency Case : इंदौर/खंडवा। खंडवा में मदरसे से नकली नोट बरामद होने के मामले पर अब सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। प्रदेश के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “मदरसे अब अवैध गतिविधियों के केंद्र बनते जा रहे हैं, पहले ऐसा नहीं था।

Khandwa Fake Currency Case : मंत्री विजयवर्गीय ने कहा — कई बाहर के लोग आकर मदरसों में काम करने लगे हैं और इन जगहों से अवैध गतिविधियाँ भी संचालित हो रही हैं। सरकार को अब इन पर सख़्त निगरानी रखनी चाहिए।

READ MORE : Khandwa breaking : अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…..

उन्होंने आगे कहा कि मैं मुख्यमंत्री जी से निवेदन करूंगा कि इस विषय को गंभीरता से लिया जाए और प्रदेश के सभी मदरसों के लिए एक ठोस पॉलिसी बनाई जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी अवैध गतिविधि को जड़ से खत्म किया जा सके।

READ MORE : MP Khandwa News : महिलाएं आखिर क्यों कर रही इच्छामृत्यु की मांग, जानें पूरा मामला

खंडवा के इस मामले के बाद पूरे प्रदेश में मदरसों की भूमिका और संचालन पर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है और अन्य जिलों में भी संवेदनशील मदरसों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *