Chhattisgarh Rajyotsav Day 2 : राज्योत्सव के दूसरे दिन मचेगी धूम, आदित्य नारायण की आवाज़ पर झूमेगा नवा रायपुर…

Parivesh
Chhattisgarh Rajyotsav Day 2

Chhattisgarh Rajyotsav Day 2 : नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ रजत राज्योत्सव का दूसरा दिन आज पूरी रौनक पर है। राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के इस ऐतिहासिक पर्व में शाम से लेकर रात तक सांस्कृतिक रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आज के मुख्य आकर्षण होंगे बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक आदित्य नारायण, जो रात 9 बजे से अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देंगे।

Chhattisgarh Rajyotsav Day 2 : कार्यक्रमों की शुरुआत शाम 6:30 बजे से होगी, जिसमें स्थानीय और राष्ट्रीय कलाकार छत्तीसगढ़ी लोकधुनों और नृत्य के साथ मंच को जीवंत करेंगे। सबसे पहले प्रस्तुति देंगे सुनील तिवारी और जयश्री नायर, इसके बाद चिन्हारी – द गर्ल बैंड अपने आधुनिक और लोक संगीत के मेल से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेगी। वहीं, पारंपरिक कला की झलक पेश करेंगे पद्मश्री डोमार सिंह कंवर के नेतृत्व में नाचा दल के कलाकार।

READ MORE : Chhattisgarh Foundation Day : नवीन कॉलोनी की शिक्षिका ने अस्पताल में मरीजों के साथ मनाया छग स्थापना दिवस

राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर का साइंस कॉलेज मैदान इस अवसर पर रंगीन रोशनी, पारंपरिक झांकियों और स्वादिष्ट व्यंजनों से सजा हुआ है। राज्य भर से आए लोग इस उत्सव का आनंद उठा रहे हैं।

READ MORE : Chhattisgarh Rajat Mahotsav 2025 : कला, संगीत और लोकगान का संगम: राज्योत्सव रजत महोत्सव में हर शाम होगी सुरों की अनोखी प्रस्तुति

आयोजन समिति के अनुसार, आने वाले 3, 4 और 5 नवंबर को भी नामी कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोककला और आधुनिक संगीत का संगम देखने को मिलेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *