Indian Defence Manufacturing Conclave 2025 : जबलपुर में होगा इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव-2025, आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा नया आयाम

VIKASH KHALKHO

Indian Defence Manufacturing Conclave 2025 : जबलपुर। देश की रक्षा उत्पादन क्षमता को सशक्त बनाने की दिशा में जबलपुर एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। शहर में इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव-2025 का भव्य आयोजन 7 से 9 नवंबर तक व्हीएफजे स्टेडियम ग्राउंड में किया जाएगा।

यह कॉन्क्लेव रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर एवीएनएल (Armoured Vehicles Nigam Limited) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश में रक्षा उपकरणों के स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देना, विदेशी उपकरणों पर निर्भरता घटाना और रक्षा इकोसिस्टम को मजबूत बनाना है।

Indian Defence Manufacturing Conclave 2025 :
कॉन्क्लेव में देशभर के प्रमुख अनुसंधान संस्थान, रक्षा इकाइयाँ, और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस दौरान रक्षा तकनीक के क्षेत्र में नवाचार, स्वदेशीकरण और सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान वेंडर डेवलपमेंट सेशन, बी-टू-बी बैठकें, और प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें देश की विभिन्न रक्षा निर्माण इकाइयों द्वारा विकसित अत्याधुनिक उपकरणों और तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।

Indian Defence Manufacturing Conclave 2025 :
वीएफजे के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि यह कॉन्क्लेव न केवल रक्षा क्षेत्र में तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि जबलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर रक्षा निर्माण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *