Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal State Level SIR : राज्य स्तरीय SIR कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने...

State Level SIR : राज्य स्तरीय SIR कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति, सज्जन सिंह वर्मा अध्यक्ष नियुक्त

0
93

State Level SIR : भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश में चल रहे राज्य स्तरीय SIR (Special Intensive Revision) कार्यक्रम की प्रभावी मॉनिटरिंग और समन्वय सुनिश्चित करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है।

AICC के मध्य प्रदेश प्रभारी श्री हरिश चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार गठित इस समिति में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है, ताकि विशेष पुनरीक्षण अभियान को अधिक संगठित, पारदर्शी और प्रभावी रूप दिया जा सके।

State Level SIR :
गठित समिति में श्री सज्जन सिंह वर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि डॉ. संजय कामले, श्री राजीव सिंह, श्री शैलेन्द्र पटेल, श्री जे.पी. धनोपिया, श्री गोरखी बैरागी, श्री रितेश जैन और श्री ललित सेन को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

श्री चौधरी ने समिति के अध्यक्ष और सभी सदस्यों को निर्देशित किया है कि वे राज्यभर में चल रहे SIR कार्यक्रम की निरंतर निगरानी, समन्वय और मूल्यांकन का कार्य निष्ठा और सक्रियता से करें, ताकि संगठनात्मक कार्यों में गुणवत्ता और गति सुनिश्चित हो सके।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग ने बताया कि इस समिति का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत बनाना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए ठोस आधार तैयार करना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here