PM Modi Raipur visit :PM मोदी की सुरक्षा में तैनात प्रधान आरक्षक की मौत से मचा हड़कंप, रायपुर में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम के बीच हुई दुखद घटना

Sanjay Sahu
PM Modi Raipur visit

PM Modi Raipur visit :रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर राजधानी रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। इसी बीच एक दुखद घटना सामने आई, जहां सुरक्षा ड्यूटी के दौरान एक प्रधान आरक्षक की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान जशपुर निवासी 51 वर्षीय फुलजेश पन्ना के रूप में हुई है, जो कांकेर में पदस्थ थे और पीएम विजिट को देखते हुए उन्हें रिजर्व फोर्स में तैनात किया गया था।

READ MORE: PM Modi’s Raipur visit : पीएम मोदी ने किया नवा रायपुर को प्रदेश की पहली सोलर-सिटी बनाने का ऐलान, साईं हॉस्पिटल में बच्चों से मुलाकात और तीजन बाई व विनोद शुक्ल का हालचाल जाना

PM Modi Raipur visit :ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

PM Modi Raipur visit :जानकारी के अनुसार, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। सुरक्षा ड्यूटी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनके साथ ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए रामकृष्ण अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

PM Modi Raipur visit :घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस विभाग ने इसकी पुष्टि की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है, क्योंकि ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी की मृत्यु होना विभाग के लिए भावनात्मक झटका होता है।

 

PM Modi Raipur visit : पीएम मोदी के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

PM Modi Raipur visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह रायपुर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने उनका स्वागत किया। राजधानी में प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा इंतज़ाम बेहद सख्त थे और शहरभर में पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था।

PM Modi Raipur visit : इसी बीच सुरक्षा ड्यूटी के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे ने सभी को भावुक कर दिया। विभागीय अधिकारियों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस प्रशासन मृतक के परिजनों की आर्थिक सहायता की दिशा में कदम उठाएगा।

PM Modi Raipur visit : रायपुर में भव्य रोड शो, 14,260 करोड़ की सौगात

PM Modi Raipur visit : राजधानी के नवा रायपुर में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया ।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *