Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Fake Matrimonial Call Centers : इंदौर में फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का...

Fake Matrimonial Call Centers : इंदौर में फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का पर्दाफाश, पति-पत्नी और साली गिरफ्तार

Fake Matrimonial Call Centers :  इंदौर। एरोड्रम थाना पुलिस और साइबर थाना पुलिस ने जींद (हरियाणा) पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए कालानी नगर स्थित आरती अपार्टमेंट में चल रहे फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह को पति-पत्नी और उनकी साली मिलकर चला रहे थे। पुलिस ने मौके से 90 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप और करीब 1.40 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

Fake Matrimonial Call Centers दरअसल, जींद पुलिस को एक शासकीय अधिकारी ने मेट्रोमोनियल साइट पर ठगी की शिकायत दी थी। शिकायत की जांच में जब पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण किया तो आरोपियों की लोकेशन इंदौर के कालानी नगर में मिली। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने इंदौर की एयरपोर्ट थाना पुलिस और साइबर सेल के साथ संयुक्त छापा मारते हुए चार आरोपियों — रितु नामदेव, प्रमिला रोकड़े, उसके पति सूरज रोकड़े और प्रिया रोकड़े — को गिरफ्तार किया।

Read More : 70th foundation day : रीवा में मध्य प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, डिप्टी सीएम ने किया ध्वजारोहण

Fake Matrimonial Call Centers पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह “Bharat Wedding & Community Matrimonial” के नाम से एक फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था। गिरोह की दोनों महिलाएं प्रिया और प्रमिला अपनी शादी के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों से संपर्क करती थीं। इसके बाद वे उन्हें प्यार और शादी के बहाने ठगी के जाल में फंसाकर मोटी रकम ऐंठ लेती थीं। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। अब पुलिस गिरोह से जुड़े और मामलों की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here