Sehore News : सीहोर में ‘मैं भारत – मेरा युवा’ कार्यक्रम; राष्ट्रीय एकता के संकल्प संग उठी कानून सुधार की मांग

Sanjay Sahu
Sehore News

Sehore News : सुनील शर्मा/सीहोर: सीहोर के क्रिसेंट रिसोर्ट में ‘मैं भारत – मेरा युवा’ कार्यक्रम में युवाओं का भारी जोश देखने को मिला। सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्र की एकता और युवा शक्ति का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभ आरंभ दीप प्रज्जालित करके किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सुदेश राय द्वारा की गई। कार्यक्रम सहकार भारतीय के सानिध्य में आयोजित किया गया।

Sehore News : कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने युवाओं को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित किया। उन्होंने संविधान को धर्मग्रंथ बताते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में जुटने का आह्वान किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय न्याय व्यवस्था पर प्रहार करते हुए धर्मांतरण और नशा जैसे विषयों पर कड़े कानून बनाने की जोरदार मांग की। मुख्य वक्ता उपाध्याय ने युवाओं से कानून बदलने और सनातन सभ्यता को बचाने के लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, समाज सेवी अखलेश राय, डाक्टर गगन नामदेव, सहकार भारतीय के सभी पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *