Sagesh Bemetara : सेवा मुक्त शिक्षिकाओं की वापसी की मांग — स्वामी आत्मानंद संघ ने सौंपा ज्ञापन

VIKASH KHALKHO

Sagesh Bemetara : जीतू गुप्ता/बेमेतरा : शिक्षिकाओं को वापस लिया जाए- संघ बेमेतरा जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम संघ द्वारा… सेवा मुक्त किये गए शिक्षिकाओं को वापस लेने की मांग पत्र सौपा गया इस अवसर पऱ शिक्षिकाओं के समर्थन मे बच्चो के पालक भी नजर आये बता दे की बेमेतरा जिला के अंतर्गत आने वाले सेजेस देवकर सेजेस बेरला सेजेस बेमेतरा एवं सेजेस नावागड़ मे कार्यरत सभी प्री प्रायमरी शिक्षिकाओं को रविवार को छुट्टी के दिन आनन फानन मे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बुलाकर सेवा समाप्ति का आदेश थमा दिया गया।

बता दे की बेमेतरा जिला कलेक्टर द्वारा विगत तीन साल पहले जिले के विभिन्न स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मे प्री प्रयामरी शिक्षिकाओं की भर्ती की गयी थी, जिनका वेतन भत्ता जिला खनीज न्यास विभाग से दिया जा रहा था, वही इन शिक्षिकाओं की भरती विधिवत तरीके से कलेक्टर बेमेतरा द्वारा किया गया था, वही कूछ अन्य मामलो मे कलेटर के अनुशंसा से प्राचार्य द्वारा किया गया था।

READ MORE : Bemetara hit and run case : बेमेतरा हिट एंड रन केस: आरोपी के घर में तोड़फोड़ करने वाली भीड़ पर FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

Sagesh Bemetara : वही विगत सात माह से जिले मे कार्यरत पी एम अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्री प्रायमरी शिक्षिकाओं को वेतन नहीं दिया जा रहा था जिसे लेकर सभी स्कूलों के प्री प्राइमरी के शिक्षिकाओं के द्वारा कलेक्टर बेमेतरा को निवेदन कर वेतन की मांग किया गया वही कलेक्टर बेमेतरा द्वारा सभी शिक्षिकाओं को शिक्षिका ना मानते हुए DMF फण्ड मे पैसे ना होने की बात कहते हुए उन्हें बेसहारा कर दिया गया।

इस सब के बाद भी सभी शिक्षिकायें अपने अपने स्कूलों मे सेवा जारी रखा एवं लंबित वेतन की भुकतान के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जहाँ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा सभी शिक्षिकाओं के लंबीत वेतन का भुकतान करने का आदेश जारी किया गया, उसके बौजूद भी कलेक्टर बेमेतरा द्वारा आज पर्यन्त तक वेतन का भुकतान नहीं किया गया वही आनन फानन मे दिनांक 26 /11/दिन रविवार अवकाश दिवस मे सभी शिक्षिकाओं को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बुलाके सेवा समाप्ति का आदेश थमा दिया गया, दिए गए आदेश मे DMF फण्ड मे राशि ना होने का कारण दर्शाया गया।

READ MORE : Bemetra News : 236 जुआरी रंगे हाथ पकड़े, 2 लाख से अधिक नकदी जब्त, 22 अलग-अलग टेंटों में चल रहे जुए का फड़

 

वही बता दे की बेमेतरा कलेक्टर द्वारा जिस DMF फण्ड मे पैसे ना होने की बात कहते हुए शिक्षिकाओं को निकाला जा रहा है उसी फण्ड से जिले मे अनाप सनाप दिल खोल के खर्च किये जा रहें है जिसमे प्रत्येक सेजेस स्कूलों मे 16/17 लाख के जिम सामग्री, वाटर कुलर होने के बौजूद एक और वाटर कूलर वही इसी मद से 50 लाख के लागत से मैदान और करोड़ो के स्कूल सामग्री दी गयी है
लेकिन दुर्भाग्य की इस फण्ड मे केवल भविष्य निर्माताओं को फण्ड ना होने का हवाला देते होते सेवा समाप्ति का आदेश थमा दिया गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *