Dantewada Football League : फकरे आलम खान/बचेली : दंतेवाड़ा जिला फुटबाल संघ के तत्वाधान में एवं एनएमडीसी के आर्थिक सहयोग से दंतेवाड़ा जिला लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बचेली के व्ही ग्राउंड में दिनांक 26 अक्टूबर 2025 से 29 अक्टूबर 2025 तक किया गया जिसमें जिले की चार पंजीकृत टीमों, दंतेवाड़ा सॉकर क्लब, बैलाडीला फुटबॉलक्लब किरन्दुल, रिबेल्स क्लब बचेली और न्यू फ्रेंड्स क्लब बचेली ने भाग लिया।
यह प्रतियोगिता लीग एवं नॉकआउट पद्धति पर खेली गई जिसमें अंकों के आधार पर प्रमुख दो टीम रिबेल्स क्ल ब चिल्ली और डिफेंडिंग चैंपियन न्यू फ्रेंड्स क्लब बचेली के मध्य फाइनल खेला गया और उनके खेल कौशल और रणनीति के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कर जिला फुटबॉल टीम का गठन किया गया। निर्णायक की भूमिका में श्री प्रफुल्ल कुमार गौरव साहू व मुकुल थे जबकि चौथे निर्णायक श्री राजू तामो ने इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इस प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में विशेष अतिथि के रूप में बचेली शहर के प्रमुख व्यवसायी श्री निलेश पटले को आमंत्रित किया गया था।
READ MORE :Dantewada News : फर्जी टेंडर घोटाला : डिप्टी कमिश्नर आनंद सिंह निलंबित, बाबू अभी भी फरार…
READ MORE : ACB Action : PWD सब इंजीनियर C.P. बंजारे ACB के जाल में, जानें पूरा मामला….
Dantewada Football League : इनके साथ ही जिला फुटबाल संघ के पदाधिकारी रवि मंडल अध्यक्ष,आर के लाल उपाध्यक्ष, राजू तामो,देव कुमार सलाम, सूरज आदि उपस्थित थे। वर्षा से बाधित इस मैच का आनंद उठाने के लिए काफी खेल प्रेमी मौजूद रहे और खेल का भरपूर आनंद लिया। जिला फुटबॉल की चयनित टीम अगले माह होने वाले अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी।












