MP News : फिर मुस्कुराया बुरहानपुर : साइबर सेल ने बरामद किए 76 गुम मोबाइल, लौटाई लोगों की मुस्कान

VIKASH KHALKHO

MP News : बुरहानपुर। जिले की साइबर सेल टीम ने एक बार फिर बेहतरीन काम करते हुए 76 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए। इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब ₹11 लाख 40 हज़ार आंकी गई है।

पुलिस ने बताया कि पिछले छह महीनों में धार, खरगोन, आलीराजपुर और महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से ये मोबाइल फोन ट्रेस किए गए। इस सफलता में CEIR पोर्टल और तकनीकी ट्रैकिंग सिस्टम की अहम भूमिका रही। बरामद मोबाइलों में विवो, ओप्पो, रियलमी, रेडमी, सैमसंग, वनप्लस, टेक्नो समेत कई ब्रांड के फोन शामिल हैं।

MP News : पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार ने बताया कि

“जनता की मदद करना और उनकी खोई हुई वस्तुओं को वापस दिलाना पुलिस का मानवीय कर्तव्य है। हमारी टीम का लक्ष्य है कि हर गुम मोबाइल अपने असली मालिक तक पहुंचे।”

सायबर सेल की इस पहल से न सिर्फ लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटी, बल्कि पुलिस और जनता के बीच भरोसे की डोर और मज़बूत हुई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *