Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Gwalior viral video : ग्वालियर में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क...

Gwalior viral video : ग्वालियर में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर मचाया हंगामा

0
119

Gwalior viral video : ग्वालियर। शहर में मंगलवार को एक महिला ने बीच सड़क पर ऐसा हंगामा मचाया कि राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। मामला कंपू थाना क्षेत्र का है, जहां सिंधिया महल की थीम रोड पर महिला ने अचानक उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

Gwalior viral video : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला ने राह से गुजर रही कई कारों पर पत्थर फेंके और कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और लोग घबराकर अपने वाहन रोकने लगे। मौके पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

Read More : Gwalior Viral Video : शराब के नशे में युवक ने सड़क पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा…वीडियो वायरल

Gwalior viral video : सूचना मिलते ही कंपू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को किसी तरह शांत कर थाने ले जाया गया। पुलिस फिलहाल महिला से पूछताछ कर रही है ताकि उसके इस व्यवहार के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

Read More : Gwalior Viral Video : अद्भुत अजीबो-गरीब हेलमेट के साथ, युवक का वीडियो वायरल…..

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला लंबे समय से उसी इलाके में देखी जाती थी, लेकिन इस तरह का बर्ताव पहली बार सामने आया है। पुलिस अब महिला की पहचान और मानसिक स्थिति की भी जांच कर रही है।

Share The News
Previous articleCG Foundation Day 2025 : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सरकारी छुट्टी का ऐलान….
Next articleRohit Sharma ODI Ranking : रोहित शर्मा पहली बार बने वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज, शुभमन गिल को पछाड़ा…
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here