Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh cgpsc scam : सीजीपीएससी घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से टामन सिंह सोनवानी के...

cgpsc scam : सीजीपीएससी घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से टामन सिंह सोनवानी के बेटे-भतीजे समेत चार आरोपियों को जमानत, सीबीआई को झटका

0
175
cgpsc scam
cgpsc scam

cgpsc scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के बेटे नितेश सोनवानी, भतीजे साहिल सोनवानी, शशांक गोयल और उसकी पत्नी भूमिका कटियार को जमानत दे दी है। इस फैसले से सीबीआई को झटका लगा है।

cgpsc scam : सीबीआई ने इस प्रकरण में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, बजरंग पावर इस्पात कंपनी के निदेशक श्रवण कुमार गोयल, उनके बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार, तत्कालीन उप नियंत्रक परीक्षा (सीजीपीएससी) ललित गणवीर, निशा कोसले, दीपा आदिल और सुमित ध्रुव समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।

 

READ MORE: ACB EOW Raid Durg : DMF घोटाले की आंच दुर्ग तक, ACB-EOW का ‘मेघ गंगा ग्रुप’ पर छापा, संचालक मनीष पारख के ठिकानों पर दस्तावेज़ खंगाल रही टीम…

 

cgpsc scam : सभी आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं। उन पर आरोप है कि आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव, आरती वासनिक और ललित गणवीर ने अपने पदों का दुरुपयोग करते हुए परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक कराए और अपने परिवारजनों तथा परिचितों को पीएससी परीक्षा में पास करवाया। चयनित उम्मीदवारों को डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे उच्च पदों पर नियुक्त किया गया था।

 

cgpsc scam : फरवरी 2024 में राज्य सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। जुलाई 2024 में सीबीआई ने 2020 से 2022 के बीच हुई पीएससी परीक्षाओं में डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य वरिष्ठ पदों के चयन में हुई अनियमितताओं की जांच शुरू की थी। सीबीआई का आरोप है कि पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने अपने परिवार के सदस्यों को चयनित करवाने के लिए नियमों में बदलाव करते हुए ‘रिश्तेदार’ शब्द को ‘परिवार’ से बदल दिया था।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here