Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Ujjain engineer accident : उज्जैन में सड़क हादसे में युवा इंजीनियर की...

Ujjain engineer accident : उज्जैन में सड़क हादसे में युवा इंजीनियर की मौत, पिता गंभीर घायल, बस स्टैंड छोडऩे के दौरान हुआ हादसा

Ujjain engineer accident
Ujjain engineer accident

Ujjain engineer accident : उज्जैन /राजेश व्यास : नानाखेड़ा बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें युवा इंजीनियर की मौत हो गई जबकि पिता प्रापर्टी डीलर गंभीर घायल हैं। मृतक युवक भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव का भतीजा व घायल भाई हैं। ऋषिनगर निवासी विजय पिता कैलाश श्रीवास्तव अपने बेटे आईटी इंजीनियर जय (24) को इंदौर जाने के लिए नानाखेड़ा बस स्टैंड छोडऩे जा रहे थे।

 

READ MORE: Rewa Airport : रीवा एयरपोर्ट पर बहत्तर सीटर विमान का सफल ट्रायल, जल्द शुरू होंगी दिल्ली की सीधी उड़ानें

Ujjain engineer accident : एक्टिवा जय चला रहा था। अवंतिका होटल के सामने अचानक स्ट्रीट डॉग सामने आ गया। बचाने के प्रयास में दोनों गिर गए और पीछे से आ रहे क्रूजर वाहन की चपेट मेें आने जय गंभीर घायल हो गए, जबकि पिता विजय भी दूसरी साइड गिरने पर गंभीर घायल हो गए।घटना के वक्त पुलिस बल भी पास ही था। तुरंत दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जय को मृत घोषित कर दिया और पिता विजय की हालत स्थिर बनी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here