Thursday, June 18, 2026
39.5 C
Raipur

Gharghoda News : “कर्मा महोत्सव स्थगित: परंपरा बनाम प्रशासन की जंग”

Gharghoda News : गौरीशंकर /घरघोड़ा : रायगढ़ जिले से एक महत्वपूर्ण सरकारी आदेश सामने आया है, जिसने आदिवासी समाज में गहरी चर्चा पैदा कर दी है। जिला कार्यालय (आदिवासी विकास) रायगढ़ द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को जारी पत्र क्रमांक 5622/कर्मा महोत्सव/आ.वि./2025-26 के माध्यम से यह सूचना दी गई है कि कर्मा महोत्सव 2025 के आयोजन को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है।

यह आदेश सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास रायगढ़ (छ.ग.) द्वारा जारी किया गया है। पत्र में उल्लेख है कि यह निर्णय शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। हालांकि, आदेश में स्थगन का कोई कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है।

कर्मा महोत्सव – संस्कृति और अस्मिता का पर्व : 

READ MORE : MP Police Recruitment 2025 : आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, आज ही भरें फॉर्म…

कर्मा महोत्सव छत्तीसगढ़ सहित समूचे मध्य भारत के आदिवासी समुदायों का एक प्रमुख पारंपरिक उत्सव है, जो प्रकृति, भूमि, जल और वन की उपासना से जुड़ा हुआ है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

ऐसे में, इसके स्थगन की सूचना ने आदिवासी समाज में असमंजस और चिंता का वातावरण उत्पन्न कर दिया है। कई सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने यह प्रश्न उठाया है कि क्या अब पारंपरिक और सांस्कृतिक पर्वों के आयोजन भी प्रशासनिक स्वीकृति पर निर्भर होंगे?

Gharghoda News : स्थगन का कारण अस्पष्ट, प्रशासन से स्पष्टता की अपेक्षा : स्थानीय बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि स्थगन के पीछे कोई विशेष कारण या सुरक्षा संबंधी परिस्थिति है, तो शासन-प्रशासन को इसे स्पष्ट रूप से सामने लाना चाहिए।लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और संवाद ही विश्वास का आधार होते हैं। ऐसे निर्णय, जो सीधे तौर पर समुदाय की सांस्कृतिक भावनाओं से जुड़े हों, उन्हें जनसहभागिता और संवेदनशीलता के साथ लिया जाना चाहिए।

 

 

READ MORE : Mukhyamantri Annadoot Yojana : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में बड़ी सेंध : बेरोजगारों के हक पर ठेकेदारों का कब्जा

शासन की भूमिका पर उठे सवाल 

* राज्य सरकार की ओर से अब तक इस विषय पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इससे जनमानस में कई      प्रश्न उठ रहे हैं –
* क्या यह निर्णय किसी विशेष परिस्थिति में लिया गया है, या यह एक नीति-स्तरीय परिवर्तन का संकेत है?
* क्या शासन-प्रशासन भविष्य में ऐसे पारंपरिक आयोजनों के स्वरूप और समय पर भी नियंत्रण करेगा?
* और सबसे महत्वपूर्ण -क्या आदिवासी समाज की सांस्कृतिक परंपराएं अब सरकारी अनुमति पर निर्भर रहेंगी?

संवेदनशील विषय पर संवाद की आवश्यकता : आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की आत्मा है, और कर्मा महोत्सव जैसी परंपराएं उसकी पहचान का मूल आधार हैं। ऐसे में, शासन-प्रशासन को चाहिए कि इस विषय पर व्यापक संवाद स्थापित करे, ताकि सांस्कृतिक विश्वास और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच संतुलन बना, संस्कृति पर विराम नहीं, संवाद जरूरी है – क्योंकि जब परंपरा थमती है, तो पहचान भी मुरझाने लगती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories