Friday, May 15, 2026
39 C
Raipur

Dhaan Kharidi 2025 : धान खरीदी केंद्र की मांग को लेकर 15 से अधिक गांवों के किसानों का चक्काजाम…

Dhaan Kharidi 2025 : गरियाबंद (छत्तीसगढ़)। धान खरीदी केंद्र खोलने की लंबित मांग को लेकर गरियाबंद जिले के किसानों ने आज सुबह नेशनल हाइवे 130 सी पर चक्काजाम कर दिया। बीते कई सालों से लगातार मांग करने के बावजूद कोई सुनवाई न होने से नाराज 15 से अधिक गांवों के ग्रामीण और महिलाएं विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं।

Dhaan Kharidi 2025 : सिकासेर जीरो चैन के पास जाम

किसानों ने धवलपुर के पास सिकासेर जीरो चैन के पास नेशनल हाइवे 130 सी को पूरी तरह से बाधित कर दिया है। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से पारागांवडीह में नया धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग पर केंद्रित है।

READ MORE : Dhan Kharidi 2025 : सेवा सहकारी समिति कर्मचारियों का 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेटम, ये हैं 4 मुख्य मांगें…

विरोध प्रदर्शन में ग्राम पंचायत घाटौद, बेगरपाला और जंगल धवलपुर पंचायत के अधीन आने वाले 15 से ज्यादा गांवों के किसान हिस्सा ले रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में प्रदर्शन

यह विरोध प्रदर्शन जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं, जो अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आई हैं।

सूचना मिलते ही, मौके पर मैनपुर एसडीएम और थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अमला मौजूद है और वे किसानों को शांत कराकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों के इस चक्काजाम से नेशनल हाइवे पर आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories